Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से: 24 दिनों के सत्र में कई अहम बिलों पर रहेगी नजर, विपक्ष के तीखे तेवरों से हंगामे के आसार

    July 4, 2026

    मड़वाढोढ़ा में दो दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने बिजली सब स्टेशन का घेराव किया 

    July 4, 2026

    विकास हुड्डा की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई बोलेरो कैंपर, मौत

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»India»पत्रकार के मां, पिता और भाई की कुल्हाड़ी से हत्या, इलाके में दहशत
    India

    पत्रकार के मां, पिता और भाई की कुल्हाड़ी से हत्या, इलाके में दहशत

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गावा चौकी अंतर्गत जगन्नाथपुर में एक पत्रकार के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में पत्रकार के माता-पिता और छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुटी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात दोपहर करीब 1 बजे हुई। जगन्नाथपुर के डूबकापारा में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच चल रही रंजिश इस खूनी संघर्ष का कारण बनी। मृतक माघे टोप्पो अपने बेटे नरेश टोप्पो (30) और पत्नी बसंती टोप्पो (55) के साथ विवादित भूमि पर खेती करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी, जो माघे टोप्पो का रिश्तेदार बताया जा रहा है, ने कुल्हाड़ी से उनके परिवार पर हमला कर दिया।

    हमले में पत्रकार संतोष टोप्पो के माता-पिता और छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में माघे टोप्पो (57), उनकी पत्नी बसंती टोप्पो और बेटा नरेश टोप्पो शामिल हैं।

    आरोपी मौके से हुआ फरार

    घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में भय और सनसनी का माहौल बन गया है। स्थानीय पत्रकारों में भी डर का माहौल है, और कोई भी खुलकर घटना पर बयान देने को तैयार नहीं है।

    पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। सूरजपुर जिले में इस सनसनीखेज घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला जमीन विवाद का प्रतीत होता है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    father and brother murdered with an axe Journalist's mother panic in the area
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    ‘नागिन 7’ में नाग गुरु बने अक्षय कुमार, नए प्रोमो पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

    April 6, 2026

    रणबीर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, सोशल मीडिया पर छाया जलवा

    April 3, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026559

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026345

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026305

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026270
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से: 24 दिनों के सत्र में कई अहम बिलों पर रहेगी नजर, विपक्ष के तीखे तेवरों से हंगामे के आसार

    By Chhattisgarh ExpressJuly 4, 20266

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से: 24 दिनों के सत्र में कई अहम बिलों…

    मड़वाढोढ़ा में दो दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने बिजली सब स्टेशन का घेराव किया 

    July 4, 2026

    विकास हुड्डा की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, तुषार ने उज्जवल पर चढ़ाई बोलेरो कैंपर, मौत

    July 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही फिर भी नहीं रुक रहा अवैध उत्खनन -परिवहन 

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.