Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»International»चीन-पाकिस्तान का क्या है प्लान, एक बना रहा लंबी सुरंग तो दूसरे ने तैयार कर ली अमेरिका तक दागने वाली मिसाइल
    International

    चीन-पाकिस्तान का क्या है प्लान, एक बना रहा लंबी सुरंग तो दूसरे ने तैयार कर ली अमेरिका तक दागने वाली मिसाइल

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 20, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Pakistan-China: चीन और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अब चीन और पाकिस्तान ने कुछ ऐसे कारनामे किए हैं, जिसने अमेरिका की भी नींद उड़ा दी है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, पाकिस्तान एक ऐसी अत्याधुनिक मिसाइल तकनीक विकसित कर रहा है, जिससे वह अमेरिका समेत दक्षिण एशिया के पार हमला करने में सक्षम हो जाएगा. व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान के इस बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए खतरा बताया है. उधर, चीन पहाड़ों को ड्रिल कर दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने में जुटा है. यह अक्टूबर 2025 तक खोल दी जाएगी.

    पाकिस्तान की हरकत पर अमेरिका की नजर

    व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया, पाकिस्तान अत्याधुनिक मिसाइल तकनीक विकसित कर रहा है जिससे वह अमेरिका सहित दक्षिण एशिया के पार हमला करने में सक्षम हो जाएगा और एक प्रकार से यह बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के लिए खतरा है. यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में मदद के आरोप में सरकारी एयरोस्पेस एवं रक्षा एजेंसी ‘नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ समेत चार पाकिस्तानी कंपनियों पर बुधवार को प्रतिबंध लगाया है.

    डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जॉन फाइनर ने कहा, बाइडेन प्रशासन ने लंबी दूरी की मिसाइल प्रणालियां विकसित करने से रोक लगाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं. पिछले साल हमने पाकिस्तान के बैलिस्टिक-मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने वाली गैर-पाकिस्तानी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे. उन्होंने कहा, कल हमने पाकिस्तान की सरकारी कंपनी नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स के खिलाफ प्रतिबंध जारी किए, जिसके बारे में अमेरिका का मानना ​​है कि यह पाकिस्तान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को विकसित करने और उसे तैयार करने में संलिप्त है. यह पहली बार है जब हमने पाकिस्तान के किसी सरकारी उद्यम पर प्रतिबंध लगाया है.

    दुनिया की सबसे लंबी मोटरवे सुरंग बना रहा चीन

    चीन दुनिया की सबे लंबी मोटरवे सुरंग बना रहा है. इसके लिए चीन 3.7 बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है. 20.9 किलोमीटर लंबी यह सुरंग दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखलाओं में एक से गुजरेगी और यह अक्टूबर 2025 तक यात्रा के लिए खोल दी जाएगी. चीन ने इस परियोजना पर 2016 में काम शुरू किया था. इसे 2031 तक पूरा होना था. यह इंसानों की ओर से बनाई गई अब तक की सबसे बड़ी सुरंग होगी. चीन का मानना है कि इस सुरंग से बेहतर कनेक्टिविटी से परिवहन में सुधार होगा और क्षेत्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

    चीन ने बढ़ाया हथियारों का जखीरा

    चीन को लेकर हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की रिपोर्ट में बढ़ा खुलासा हुआ था. पेंटागन की रिपोर्ट में सामने आया था कि 2024 के मध्य तक चीन ने  600 से अधिक ऑपरेशनल परमाणु हथियार तैयार कर लिए हैं. 2030 तक चीन ने इन्हें बढ़ाकर 1000 तक करने की कोशिश में जुटा है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के पास इस वक्त कम-क्षमता वाली सटीक स्ट्राइक मिसाइलों से लेकर मल्टी-मेगाटन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) तक के हथियार शामिल हैं

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    ट्रंप की ‘सब कुछ तबाह’ करने की धमकी पर भड़का ईरान, दी विनाशकारी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

    April 6, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026290

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026255

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026182

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026160
    Don't Miss
    Big News

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    By Chhattisgarh ExpressMay 5, 2026124

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई…

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.