Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    July 26, 2026

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»सरोज पाण्डेय पर सांसद ज्योत्सना महंत का बड़ा पलटवार, कई सवालों पर घेरा पालक सांसद होकर भी कहती हैं जनता के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं
    कोरबा

    सरोज पाण्डेय पर सांसद ज्योत्सना महंत का बड़ा पलटवार, कई सवालों पर घेरा पालक सांसद होकर भी कहती हैं जनता के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरोज पाण्डेय पर सांसद ज्योत्सना महंत का बड़ा पलटवार, कई सवालों पर घेरा
    पालक सांसद होकर भी कहती हैं जनता के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं

    सरोज पाण्डेय 25 लाख रुपए हर पंचायत में देने की बात कहती है लेकिन वे यह नहीं बता रही है कि पैसा कहां से लाएंगी:  ज्योत्सना महंत

    कोरबा/ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय के बयानों पर पलटवार करते हुए सवालों में घेरा है। सांसद ने कहा कि वे झूठ पर झूठ का पुलिंदा बांधती जा रही हैं। कोरबा की पालक सांसद होने के नाते वे यह नहीं बताती कि उनका कर्तव्य कितना है? वे कहती हंै मेरा कोई क्षेत्र नहीं है फिर कहती हैं कि अपने क्षेत्र में चार गुना ज्यादा दौरा किया। वे कहती हंै कि पालक सांसद जनता के लिए नहीं अपनी पार्टी के प्रति जिम्मेदार होता है। ग्राम कनकी को उन्होंने गोद लिया लेकिन कभी गई नहीं और 70 लाख के विकास कार्य कराने का झूठ पर झूठ परोस रही हैं। कनकेश्वर महादेव की नगरी कनकी को भी उन्होंने नहीं छोड़ा।

    सांसद ने कहा कि सरोज पाण्डेय 25 लाख रुपए हर पंचायत में देने की बात कहती हंै लेकिन वे यह नहीं बता रही हंै कि इतना पैसा वे कहां से लाएंगी? सांसद ने कहा कि पंचायतों को विकास कार्यों के लिए वित्त आयोग, मूलभूत मद, डीएमएफ के साथ-साथ विभिन्न मदों से राशि मिलती है और इतनी राशि मिलने के बाद भी सरोज पाण्डेय जो पैसे देने की बात कह रही है वह सिर्फ और सिर्फ भ्रम फैलाने की बात है। मुझे बाहरी कहने वाले सोनिया गांधी, राहुल गांधी, देवेन्द्र यादव, शिव डहरिया पर बाहरी होने की बात कहकर अपमान कर रही हंै। चाम्पा-जांजगीर से अलग हुए कोरबा को ये बाहरी बता रही है जो सारागांव, सक्ती, जांजगीर-चाम्पा जिलावासियों का अपमान है।
    उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों की रेल संबंधी समस्याओं व यात्री सुविधाओं के प्रति सरोज पाण्डेय कभी पालक सांसद होने के नाते गंभीर नहीं रही और अभी चुनाव के समय कहतीं हैं कि काम चालू है, 6 माह बाद ट्रेन शुरू होगी। एक ओर उनके बड़े नेता 25 साल में विकास दिखाने की बात करते हैं तो उनकी राष्ट्रीय नेत्री 6 माह का चुनावी झांसा दे रहीं हैं। उनकी हवा-हवाई बातों और झांसे, बहकावे में कोरबा लोकसभा की जनता नहीं आने वाली।
    सरोज पाण्डेय सवाल उठातीं हैं कि मेडिकल कॉलेज बिसाहूदास महंत के नाम पर ही क्यों आदिवासी नेता के नाम पर क्यों नहीं? तो उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं है कि बिसाहूदास महंत के नाम पर मेडिकल कॉलेज है और संबद्ध मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नामकरण स्व. प्यारेलाल कंवर के नाम पर करने की घोषणा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पहले ही कर चुकी है। साथ ही साथ वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के नाम पर भैंसमा का शासकीय महाविद्यालय है। सरोज पाण्डेय द्वारा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल स्थापना को भी सांसद ने हवा-हवाई बताते हुए कहा कि 750 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की परिकल्पना पहले ही हो चुकी है और इसके लिए जमीन चिन्हांकन/लेने के साथ-साथ व्यवस्था प्रक्रियाधीन है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026575

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026379

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    By Chhattisgarh ExpressJuly 26, 20261

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…. कोरबा /…

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.