Author: Chhattisgarh Express

गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 105 बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़:  आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में कुल 105 असामाजिक तत्वों और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की है।50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।लंबे समय से फरार चल रहे 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।43 लंबित अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।शांति भंग करने की आशंका में 2 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के…

Read More

सर्वमंगला नगर में महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, बालू के शिवलिंग संग की शिव-पार्वती की आराधना रिपोर्ट:  भरत यादव| 7999 608 199 कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य का महापर्व **हरितालिका तीज (तीजा)** सोमवार को श्रद्धा, उल्लास और पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर कठोर निर्जला उपवास रखा और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। सामूहिक पूजा और भक्ति का अद्भुत नजारा सर्वमंगला नगर वार्ड क्रमांक 62 की ‘संगिनी महिला मंडल’ की महिलाओं ने पूरी निष्ठा के…

Read More

गणेशोत्सव में बिजली हादसों पर कसने लगा शिकंजा: बिना अस्थायी कनेक्शन पंडालों में नहीं जलेगी लाइट कोरबा। आगामी 14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश चतुर्थी उत्सव को विघ्नरहित और सुरक्षित बनाने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने सख्त रुख अपनाया है। विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से कंपनी की ओर से नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। नगर संभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता राजेश कुमार चौहान ने तुलसीनगर, पोड़ीमार और दर्री जोन के सहायक अभियंताओं को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत क्षेत्र की सभी गणेश उत्सव समितियों को सुरक्षा…

Read More

गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन….. भक्तों में उत्साह  रिपोर्ट : भरत यादव |7999 608 199 कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : सोमवार को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है, और चहुंओर विघ्नहर्ता भगवान गजानन के आगमन की धूम मची है। कोरबा शहर से लेकर कटघोरा तक उत्साह का माहौल है, वहीं वार्ड क्रमांक 62 स्थित सर्वमंगला नगर में भी गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार, 12 सितंबर को गणेश उत्सव समिति के नेतृत्व में ‘सर्वमंगला नगर के राजा’ का भव्य आगमन हुआ। डीजे की शोर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच सैकड़ों…

Read More

कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य रिपोर्ट : भरत यादव | 7999 608 199  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस/ कोरबा/ 11.09.2026: कोरबा विकासखण्ड के ग्राम राजाडाही निवासी गर्भवती महिला श्रीमती माधुरी तिर्की को जांच के दौरान पेट में दर्द की शिकायत थी। सूचना प्राप्त होने पर मितानिन द्वारा महिला को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की कार्यवाही की गई। महिला को दिनांक 07 सितम्बर 2026 को लगभग प्रातः 9.30 बजे उप स्वास्थ्य केन्द्र बासिन ले जाया गया, जहां पदस्थ एएनएम श्रीमती पॉलिना तिर्की द्वारा आवश्यक जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान…

Read More

अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित रिपोर्ट : भरत यादव | कोरबा| छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा, 10 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15.00 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रसन्ना सोनकर ने बताया कि कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में रूमगरा हवाई पट्टी चौक…

Read More

कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक रिपोर्ट :भरत यादव| 7999 608 199 कोरबा /10.09.2026  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130 पर गुरसिया मोड़ के पास एक बड़ा हादसा टल गया, जब पेट्रोल और डीजल से भरे इंडियन ऑयल के एक टैंकर में अचानक आग भड़क उठी। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, अन्यथा एक बड़ा नरसंहार हो सकता था। ढाबे पर खाना खाने के बाद शुरू हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, यह टैंकर कोरबा से पेट्रोल और डीजल लोड कर वाड्रफनगर की…

Read More

8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता रिपोर्ट: भरत यादव| कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं इंडिया फेडरेशन थाई बॉक्सिंग वो आयोजित 8 वीं नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो कि 04 सितंबर से 06 सितंबर तक इंदिरा गांधी एग्रीकल्चर कॉलेज रायपुर में आयोजित हुई । थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर एवं ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक  अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सभी राज्यों से लगभग 450 खिलाड़ी इस…

Read More

दीपका में पहली बार होगा आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन, तैयारियां जोरों पर रिपोर्ट :भरत यादव |छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज़ कोरबा /दीपका/ बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति बप्पा के भव्य आगमन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया जा रहा है। समिति के द्वारा बताया कि इस वर्ष “आजाद चौक के महाराजा” का भव्य आगमन 12 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 7 बजे से आजाद चौक, दीपेश्वरी मंदिर के सामने, दीपका में किया जाएगा। खास बात यह है कि “आजाद चौक के महाराजा” का भव्य आगमन दीपका…

Read More

अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार  स्ट्रीट लाइट के अभाव और मवेशियों के जमावड़े से बढ़ रहा है जान का जोखिम खैरभावना के पास ब्रेकर पर उछली बाइक, गंभीर रूप से घायल महिला निजी अस्पताल में भर्ती कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : सर्वमंगला से कनबेरी मार्ग पर सड़क सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इस व्यस्त मार्ग पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन की उदासीनता की पोल खोल रही हैं। मार्ग पर पसरा अंधेरा, बिना रिफ्लेक्टर या संकेतक के बने स्पीड ब्रेकर…

Read More