सर्वमंगला नगर मंडल के पदाधिकारीयों की हुई घोषणा, भानु यादव बनाए गए उपाध्यक्ष
कोरबा / छत्तीसगढ़ Express.News भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सर्वमंगला मंडल के पदाधिकारीयों की घोषणा कर दी है। सर्वमंगला नगर मंडल मे उपाध्यक्ष भानु यादव को बनाया गया है। जिससे सर्वमंगला नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाले सक्रिय कार्यकर्ता और सर्वमंगला नगर मंडल में उपाध्यक्ष बनाए गए भानु यादव ने बताया कि वे सर्वमंगला नगर वार्ड में लगातार 03 बार बूथ अध्यक्ष एवं बांकी मोंगरा मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा मे उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अब पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है जिसका दायित्व वे निष्ठा पूर्वक निभाएंगे साथ ही पार्टी के सभी निर्देशों का पालन करेंगे।

सर्वमंगला नगर मंडल में इनको मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सर्वमंगला मंडल के पदाधिकारीयों की घोषणा कर दी है। जिसमें अध्यक्ष मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष बालकृष्ण साहू, दिनेश झा, भानु यादव (सर्वमंगला नगर) श्रीमती मीना तिवारी महामंत्री रामेश्वर वैष्णव, अजय कश्यप मंत्री अमित यादव (खम्हरिया), शीतला विश्वकर्मा, श्रीमती भोगवती राजन, विनीता कंवर कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव शामिल है।