T20 World Cup 2026 :भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में जगह बनाई


T20 World Cup 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में जगह बनाई

 Sports news : कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे 2026 पुरुष टी20 विश्व कप (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है और सुपर 8 में जगह बना ली है बता दें भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में 176 रनों के लक्ष्य को पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ने एक और बड़ी जीत पाकिस्तान के खिलाफ की दर्ज की है।
 भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक नजर में
  • ईशान किशन की पारी: उन्होंने मात्र 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
  • सबसे तेज अर्धशतक: ईशान ने केवल 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज फिफ्टी का नया रिकॉर्ड है।
  • गौतम गंभीर का रिकॉर्ड टूटा: 77 रनों की इस पारी के साथ उन्होंने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक स्कोर के गौतम गंभीर (75 रन, 2007 फाइनल) के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
  • पावरप्ले का दबदबा: उन्होंने पावरप्ले के दौरान 42 रन बनाए, जो भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा निजी स्कोर है।
अन्य प्रमुख स्कोर:
  • सूर्यकुमार यादव: 32 रन (29 गेंद)
  • शिवम दुबे: 27 रन (17 गेंद)
  • तिलक वर्मा: 25 रन (24 गेंद)

पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी, आगा सलमान और उस्मान तारिक को 1-1 विकेट मिला।