कड़ी कार्रवाई: कर्तव्य में लापरवाही और प्रशासन को गुमराह करना पड़ा भारी, कोरबा EE निलंबित


कड़ी कार्रवाई: कर्तव्य में लापरवाही और प्रशासन को गुमराह करना पड़ा भारी, कोरबा EE निलंबित

कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने प्रशासनिक अनुशासन पर कड़ा रुख अपनाते हुए कोरबा (परियोजना) संभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता जितेन्द्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने और जिला प्रशासन को गुमराह करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

RDSS योजना में लापरवाही पड़ी भारी

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम’ (RDSS) के क्रियान्वयन में बरती गई शिथिलता के कारण की गई है। कोरबा जिले में इस योजना के तहत लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से बिजली बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नए बिजली खंभे लगाना, एरियल बंच केबल (ABC) बिछाना, पुराने कंडक्टरों को बदलना,नए ट्रांसफार्मर की स्थापना करना शामिल है।

निरीक्षण में खुली पोल

विभागीय जांच और निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कार्यपालन अभियंता द्वारा प्रस्तुत मॉनिटरिंग रिपोर्ट और जमीनी हकीकत में भारी विसंगतियां थीं। जिला प्रशासन को कार्यों की प्रगति के संबंध में गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया, जिसे प्रबंधन ने कदाचार की श्रेणी में मानते हुए दंडात्मक कदम उठाया है।

मुख्यालय अंबिकापुर किया गया स्थानांतरित

मुख्य अभियंता (मानव संसाधन), रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत, निलंबन अवधि के दौरान जितेन्द्र कुमार सिंह का मुख्यालय मुख्य अभियंता (अंचल क्षेत्र) कार्यालय, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। नियमानुसार, उन्हें इस अवधि में केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

और भी खबरें आपका कर रही इंतजार….. पढ़िए… 👇🏻👇🏻

 

कोसाबाड़ी चौक में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ का संग्राम, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना