Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पत्नी मायके गई तो प्रेमिका को बुलाया, फिर हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

    March 31, 2026

    LPG Booking : सिलेंडर बुक नहीं हुआ तो घबराने की जरूरत नहीं… अब घर बैठे कर सकते हैं ये काम

    March 31, 2026

    भारत ने कुआं खोद निकाली गैस, रचा इतिहास, 1 अरब डॉलर प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम
    Chhattisgarh

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 31, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    INDIA. आगामी जनगणना 2027 को लेकर एक अहम बदलाव सामने आया है, जो सामाजिक वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार अब साथ रह रहे यानी लिव-इन संबंध में रहने वाले जोड़े, अगर खुद को स्थायी संबंध में मानते हैं, तो उन्हें जनगणना में विवाहित जोड़े के रूप में दर्ज किया जाएगा।

    गौरतलब है कि यह स्पष्टता पहली बार आधिकारिक तौर पर जनगणना के स्व-गणना पोर्टल पर पूछे गए सवाल-जवाब के जरिए सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक यदि कोई कपल अपने रिश्ते को स्थायी मानता है, तो उसे वैवाहिक श्रेणी में ही शामिल किया जाएगा, जिससे आंकड़ों में उनकी स्थिति स्पष्ट हो सके।
    बताया जा रहा है कि पहले भी कई मामलों में जब ऐसे जोड़े खुद को विवाहित बताते थे, तो गणनाकर्मी उसी आधार पर जानकारी दर्ज करते थे, लेकिन अब इसे औपचारिक रूप से मान्यता दी गई है। इससे सामाजिक बदलावों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

    मौजूद जानकारी के अनुसार जनगणना की हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें परिवार की संरचना, सुविधाएं और सदस्यों की स्थिति शामिल होगी। यह प्रक्रिया 45 दिनों तक चलेगी, जिसमें शुरुआती 15 दिन स्व-गणना के लिए निर्धारित किए गए हैं और उसके बाद 30 दिन गणनाकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर जानकारी जुटाई जाएगी।

    बता दें कि स्व-गणना की सुविधा के तहत परिवार का मुखिया या कोई भी जिम्मेदार वयस्क सदस्य मोबाइल सत्यापन के बाद पोर्टल पर जाकर पूरी जानकारी भर सकता है। इसमें घर की लोकेशन को सही तरीके से चिन्हित करना भी जरूरी होगा, ताकि बाद में गणनाकर्मी आसानी से सत्यापन कर सकें।

    सरकार ने यह भी साफ किया है कि जनगणना में दी गई जानकारी के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। गणनाकर्मी वही जानकारी दर्ज करेंगे जो व्यक्ति अपने ज्ञान और विश्वास के आधार पर बताएगा।

    बताया जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित सर्वरों पर आधारित होगी और सभी आंकड़ों को गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही, स्व-गणना के दौरान भरा गया फॉर्म बाद में गणनाकर्मी द्वारा सत्यापित किया जाएगा, जिससे डेटा की सटीकता बनी रहे।

    Census 2027: Live-in couples to get married status government changes rules
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    पत्नी मायके गई तो प्रेमिका को बुलाया, फिर हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

    March 31, 2026

    LPG Booking : सिलेंडर बुक नहीं हुआ तो घबराने की जरूरत नहीं… अब घर बैठे कर सकते हैं ये काम

    March 31, 2026

    भारत ने कुआं खोद निकाली गैस, रचा इतिहास, 1 अरब डॉलर प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा

    March 31, 2026
    Top Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद

    March 30, 202643

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202635

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 202633

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 202632
    Don't Miss
    India

    पत्नी मायके गई तो प्रेमिका को बुलाया, फिर हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

    By Chhattisgarh ExpressMarch 31, 20261

    INDIA. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में गजुवाका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत LV नगर…

    LPG Booking : सिलेंडर बुक नहीं हुआ तो घबराने की जरूरत नहीं… अब घर बैठे कर सकते हैं ये काम

    March 31, 2026

    भारत ने कुआं खोद निकाली गैस, रचा इतिहास, 1 अरब डॉलर प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा

    March 31, 2026

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.