बरसते पानी के बीच हुआ रावण दहन, सर्वमंगला नगर के छोटे दशहरा मैदान में मना दशहरा उत्सव, शुक्रवार को धूमधाम से किया गया दुर्गा विसर्जन


बरसते पानी के बीच हुआ रावण दहन, सर्वमंगला नगर के छोटे दशहरा मैदान में मना दशहरा उत्सव

बरसते पानी में भी देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे लोग

कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: गुरुवार 2 अक्टूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वमंगला नगर में भी बरसते पानी के बीच रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ बनाया गया। हालांकि मौसम ने साथ नहीं दिया और रुक-रुक कर लगातार बारिश होती रही लेकिन फिर भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी सर्वमंगला नगर के छोटे दशहरा मैदान में बारिश के बाद भी लोगों की काफी भीड़ बनी, रही देर रात तक लोगों ने जस गीत कार्यक्रम का आनंद उठाया इस बीच अनेक दुकानें भी लगी हुई थी सभी ने ठीक-ठाक व्यापार भी किया, व्यापारियों ने कहा कि अगर बारिश नहीं होती तो बात कुछ और होती बारिश ने दशहरा उत्सव की रौनक थोड़ी सी फीकी कर दी। व्यापारियों ने कहा कि लगातार हुई बारिश के बावजूद उन्हें नुकसान नहीं हुआ है।

शुक्रवार को धूमधाम से किया गया दुर्गा विसर्जन

सर्वमंगला नगर के छोटे दशहरा मैदान में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होते ही आकर्षक पंडाल बनाकर माता रानी आदि शक्ति जगदंबा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजन पाठ किया जा रहा था 2 अक्टूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ संपन्न होने के पश्चात शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को विधि विधान से गाजेबाजे के साथ विसर्जन किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।