Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पंजाब किंग्स का धमाका, गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    April 1, 2026

    KBC से जीते 50 लाख, अब जेल की सलाखों के पीछे—अमिता तोमर पर बड़ा आरोप

    April 1, 2026

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»कोरबा»शासकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक मरीजों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में रिफर न करें: कलेक्टर
    कोरबा

    शासकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक मरीजों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में रिफर न करें: कलेक्टर

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJuly 30, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शासकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक मरीजों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में रिफर न करें:कलेक्टर

    कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए निर्देश

    कोरबा 30 जुलाई 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों तथा टीएल में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जनहित के महत्वपूर्ण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जाये। शासकीय अस्पतालों में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ समय पर पहुंचें। उन्होंने शासकीय अस्पतालों से चिकित्सकों द्वारा अन्य अस्पतालों में रिफर किये जाने वाले मरीजों के निजी अस्पताल पहुंचने पर उनकी जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय अस्पताल से अनावश्यक किसी भी मरीज को निजी अस्पताल में रिफर नहीं करने के निर्देश दिए।

    वसूली वाले प्रकरणों में सरपंचों से राशि वसूली करने एसडीएम को दिए निर्देश

    कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नक्शा, बटांकन के कार्यों में में प्रगति लाने, शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में समय-समय पर खाद्यान्न वितरण की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में शासकीय कार्यों के लिए जारी राशि में अनियमितता करने वाले सरपंचों से वसूली करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने उनके बैंक खाता खोलने तथा जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने के दौरान दस्तावेजों का परीक्षण करने तथा फर्जी व्यक्ति का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने भू-अर्जन अंतर्गत संबंधित विभाग को वर्ष 1980 से 2010 तक का रिकार्ड दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसईसीएल अन्तर्गत भू-विस्थापितों को नौकरी हेतु 15 अगस्त तक शिविर लगाने एवं दस्तावेजों की जांच कर पात्र हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। कलेक्टर ने बैठक में डीएमएफ अन्तर्गत जनपद पंचायतों के माध्यम से ग्रामीणों को दिए गये सिलाई मशीन के संबंध में एक सप्ताह के भीतर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए।

    आंगनबाड़ी,स्कूलों के बच्चों का आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाने के दिये निर्देश

    समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने आंगनबाड़ी और स्कूल के विद्यार्थियों का आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से इस कार्य को करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में विद्युतीकरण, शासकीय कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति, संजय नगर रेलवे क्रासिंग स्थल पर अण्डर पास निर्माण कार्य की प्रक्रिया में प्रगति, वन अधिकार पत्र का डिजीटाइजेशन, शासकीय कार्यालयों में अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी, कृषि विभाग को आधार सीडिंग, केवायसी,सीएमएचओ को विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026131

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 202651

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद

    March 30, 202648

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202644
    Don't Miss
    Sports

    पंजाब किंग्स का धमाका, गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    By Chhattisgarh ExpressApril 1, 20264

    SPORTS. कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में यादगार पारी खेली और पंजाब किंग्स को…

    KBC से जीते 50 लाख, अब जेल की सलाखों के पीछे—अमिता तोमर पर बड़ा आरोप

    April 1, 2026

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 2026

    मुंगेली हत्याकांड में खुलासा : 11 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए, संपत्ति के लालच में भाई ने रची थी साजिश

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.