Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 2026

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 2026

    SECL का बड़ा ऐलान: 13 को तुरंत नौकरी, 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का लिखित आश्वासन

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Breaking news»साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यक : कलेक्टर कुणाल दुदावत
    Breaking news

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यक : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 10, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यक : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    सुरक्षित इंटरनेट दिवस का किया गया आयोजन


    कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की। एनआईसी अधिकारी हेमंत जायसवाल ने पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर खतरों से बचाव तथा डिजिटल सतर्कता के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    कार्यक्रम के दौरान जिला आईटी टीम द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के संबंध में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से इंटरनेट सुरक्षा, साइबर जागरूकता, डेटा गोपनीयता, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा बच्चों और संवेदनशील वर्गों की ऑनलाइन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि सेफर इंटरनेट डे हर वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्वभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट और एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने की विशेष अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी का शिकार कोई भी हो सकता है, अतः किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें तथा किसी के साथ ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने नागरिकों को किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या टोल-फ्री नंबर 1930 पर तुरंत रिपोर्ट करने सलाह दी।
    कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों की पहचान, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और सरकारी रिपोर्टिंग तंत्र की जानकारी देकर डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा भी अपनी गतिविधियों एवं मानकों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।
    इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला एनआईसी अधिकारी हेमंत जायसवाल, ईडीएम सुश्री शिखा राजपूत, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 2026

    SECL का बड़ा ऐलान: 13 को तुरंत नौकरी, 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का लिखित आश्वासन

    March 28, 2026

    श्री हनुमंत कथा: कोरबा के ग्राम ढपढप में आस्था का सैलाब, 21 हजार कलशों के साथ नारी शक्ति ने रचा इतिहास

    March 27, 2026
    Demo
    Top Posts

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 20268

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 20265

    SECL का बड़ा ऐलान: 13 को तुरंत नौकरी, 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का लिखित आश्वासन

    March 28, 20264

    ग्वालियर में मौत की रफ्तार… स्कॉर्पियो ने ऑटो को रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत

    March 28, 20263
    Don't Miss
    Korba

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    By Chhattisgarh ExpressMarch 28, 20268

    KORBA. Bageshwar Dham Sarkar की कथा को लेकर प्रशासन ने मार्ग (रूट) का रोड मैप…

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 2026

    SECL का बड़ा ऐलान: 13 को तुरंत नौकरी, 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का लिखित आश्वासन

    March 28, 2026

    ग्वालियर में मौत की रफ्तार… स्कॉर्पियो ने ऑटो को रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत

    March 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.