Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: दोपहर की नींद बन सकती है ‘Silent Killer’, बढ़ाती है Heart Attack और Diabetes का खतरा

    March 30, 2026

    गर्मी के बीच बारिश की एंट्री: आंधी-तूफान से सतर्क रहें ये राज्य

    March 30, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Delhi»अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
    Delhi

    अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 30, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सख्त चेतावनी दी है।उन्होंने कहा कि अगर यूएई युद्ध में शामिल होता है तो उसके प्रमुख शहर दुबई और अबू धाबी खतरे में पड़ सकते हैं।

    ये शहर पर्यटन और मनोरंजन के लिए बने हैं, न कि सैन्य ठिकानों के लिए। दुबई-अबू धाबी बमबारी का शिकार हो सकते हैं।

    ईरान से यूएई को खतरा

    जेफरी सैक्स ने कहा कि अगर यूएई युद्ध में कूद पड़ता है तो दुबई और अबू धाबी उड़ाए जा सकते हैं। ये रिसॉर्ट एरिया हैं, पर्यटकों के ठिकाने हैं। यहां अमीर लोग पार्टी करने और पैसा लगाने आते हैं। इन जगहों पर मिसाइल डिफेंस सिस्टम नहीं हैं। युद्ध क्षेत्र बनाना इन शहरों के उद्देश्य को ही खत्म कर देगा।

    सैक्स ने यूएई पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका और इजरायल के साथ जुड़कर खुद को बेतुकी मुसीबत में डाल चुका है और अब उसमें और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूएई अपनी गलतियों पर डबल डाउन कर रहा है।

    अब्राहम समझौता से आपदा का निमंत्रण

    सैक्स ने बताया कि जेफरी सैक्स ने खाड़ी देशों द्वारा अमेरिका-इजरायल के साथ अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने को आपदा का निमंत्रण बताया। उन्होंने कहा कि इन देशों ने सब कुछ अमेरिकी सुरक्षा पर दांव लगा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं, वे हमें बचाएंगे। इसलिए हम जो चाहें कर सकते हैं। ये बुनियादी गलतफहमी है।

    उन्होंने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का मशहूर कथन दोहराया और कहा कि अमेरिका का दुश्मन होना खतरनाक है, लेकिन उसका दोस्त होना घातक है। सैक्स की राय है कि खाड़ी देशों ने अमेरिकी सुरक्षा पर इतना भरोसा किया कि वे अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज कर बैठे। अब यह रणनीति उल्टी पड़ रही है।

    ईरान की चेतावनी

    ईरान की ओर से भी तनाव बढ़ रहा है। 20 मार्च को ईरानी विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया के देशों को चेतावनी दी कि वे अपने इलाके में अमेरिकी सैन्य अड्डों का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए न होने दें। ईरान ने कहा कि ये बेसों ही मौजूदा संकट की जड़ हैं।

    अगर इन बेस से हमले होते हैं तो उसमें शामिल देश आक्रामकता में साझेदार माने जाएंगे और उन्हें इसके नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

    खाड़ी देशों की बढ़ी चिंता

    दूसरी ओर, खाड़ी देशों ने ईरान द्वारा उनके ऊर्जा ढांचे पर हमलों की निंदा की है। यूएई, सऊदी अरब और अन्य देश अमेरिका के साथ और मजबूती से खड़े दिख रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये देश युद्ध में और सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं।

    हालांकि, अभी पूर्ण युद्ध में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। ईरान ने खाड़ी देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

    ' warns US economist 'Dubai could be destroyed if UAE joins the war
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गर्मी के बीच बारिश की एंट्री: आंधी-तूफान से सतर्क रहें ये राज्य

    March 30, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026

    सावधान! सार्वजनिक जगह में पेशाब या कचरा फेंका तो देना होगा जुर्माना

    March 29, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202631

    सावधान! सार्वजनिक जगह में पेशाब या कचरा फेंका तो देना होगा जुर्माना

    March 29, 202626

    बाइक सवार को बचाने में बेकाबू हुआ ट्रेलर, राखड़ समेत सड़क पर पलटा

    March 29, 202622

    रफ्तार बनी मौत का कारण: बस से भीषण टक्कर में एक ही परिवार खत्म

    March 29, 202619
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    Health Tips: दोपहर की नींद बन सकती है ‘Silent Killer’, बढ़ाती है Heart Attack और Diabetes का खतरा

    By Chhattisgarh ExpressMarch 30, 20261

    HEALTH. दोपहर के समय में एक छोटी सी झपकी लेना हम सभी को पसंद होता…

    गर्मी के बीच बारिश की एंट्री: आंधी-तूफान से सतर्क रहें ये राज्य

    March 30, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026

    अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.