INDIA. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने नवीनतम पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एपस्टीन फाइलों से जुड़े मामलों और हाल ही में संपन्न हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के कारण संसद सत्र में भाग नहीं लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि एपस्टीन फाइलों में आपका, आपके मंत्री का और आपके मित्र का नाम एक साथ आना, ऐसे जघन्य अपराधी से जुड़ाव – यह शर्मनाक है।”
राहुल गांधी ने एक बार फिर दावा किया कि मोदी उद्योगपति अनिल अंबानी और अडानी के लिए जो उचित समझते हैं, वही करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया – ये शर्म की बात है। पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है – क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। 14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई – ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे – एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

