नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को रोमाचंक मुकाबल खेला गया। इस मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली। उनके अलावा जोस बटलर ने 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रनों का योगदान दिया। मुकेश कुमार के खाते में 2 विकेट आए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी।

