international: नेपाल के आम चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है।बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने भारी बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और अब सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। नेपाल के Election Commission of Nepal के अनुसार प्रत्यक्ष मतदान के तहत 165 सीटों में से आरएसपी 117 सीट जीत चुकी है, जबकि कई अन्य सीटों पर भी आगे चल रही है। चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब 35 वर्षीय बालेन शाह ने झापा-5 सीट से चार बार के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) को लगभग 50,000 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।इस जीत के बाद बालेन शाह के नेपाल का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना मजबूत हो गई है।
- बालेन शाह: 68,348 वोट
- केपी शर्मा ओली: 18,734 वोट
पुरानी पार्टियों को भारी नुकसान
इस चुनाव में नेपाल की पुरानी पार्टियों को बड़ा झटका लगा। कई बड़े नेता भी चुनाव हार गए, जिनमें कई पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
- Nepali Congress: 17 सीट
- Communist Party of Nepal (UML): 7 सीट
- Nepal Communist Party: 7 सीट
युवा और बदलाव की राजनीति का असर
विश्लेषकों का कहना है कि यह परिणाम नेपाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पुरानी राजनीति के खिलाफ जनता की नाराजगी को दिखाता है।विशेष रूप से Gen-Z युवाओं और नए मतदाताओं ने बदलाव के लिए बड़ी भूमिका निभाई।
भारत ने दी बधाई
नेपाल में राजनीतिक बदलाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने चुनाव के सफल आयोजन पर नेपाली जनता को बधाई दी। भारत ने उम्मीद जताई है कि नई सरकार के साथ दोनों देशों के विकासात्मक संबंध और मजबूत होंगे।
नेपाल की राजनीति में नया अध्याय
पिछले 18 वर्षों में 14 सरकारें देखने वाले नेपाल में यह चुनाव नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत माना जा रहा है। यदि बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन सकते हैं। और देश में नई पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतीक बनेंगे।
