राजनांदगांव। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैं, हैदराबाद से 3 आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।
बसंतपुर थाना पुलिस और सायबर सेल की टीम ने यहां संयुक्त कार्रवाई की है और आरोपियों द्वारा बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवन कॉलोनी और लक्ष्मी नगर बी कॉलोनी में इन आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था और आरोपियों द्वारा प्रार्थियों को डरा धमकाकर चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के मदद से हैदराबाद से इन तीन आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। घटना के समय रखे चाकू को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया हैं। आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी पुलिस ने बरामद किया हैं।
आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे, जिसे हैदराबाद से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली हैं। हैदराबाद के शेट्टी गैंग द्वारा इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस ने आरोपी शशि कुमार, सेट्टी विजय और सेट्टी सूर्या तीनों हैदराबाद निवासियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी के द्वारा प्रेसवार्ता कर खुलासा किया गया। आरोपियों के पास से दो चांदी का दिया, 6 चांदी का बिछिया, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जोड़ी सोने के लॉकेट, इस तरीके से कुल 5 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर बरामद किया हैं। इसके साथ ही घटना के अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा टीम गठित कर जांच की जा रही हैं।

