मितानिनों के समर्पण से ही साकार होगी ‘स्वस्थ पंचायत’ की परिकल्पना: विधायक प्रेमचंद पटेल


मितानिनों के समर्पण से ही साकार होगी ‘स्वस्थ पंचायत’ की परिकल्पना: विधायक प्रेमचंद पटेल

सांस्कृतिक भवन कटघोरा में आयोजित सम्मेलन में 500 से अधिक मितानिन बहनों ने लिया हिस्सा, सेवाओं की हुई प्रशंसा

कोरबा /कटघोरा। स्थानीय सांस्कृतिक भवन में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा आयोजित ‘ऐतिहासिक स्वस्थ पंचायत सम्मेलन’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, भाजपा झुग्गी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक राजेश यादव और अध्यक्षता डॉ. रश्मि कंवर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

मितानिनों का कार्य ‘देवतुल्य’ और सराहनीय: राजेश यादव 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा, “मितानिन बहनों के कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त गांवों के निर्माण का एक बड़ा जनसंकल्प है।”

वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने मितानिनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे के जन्म से लेकर मृत्यु तक, हर घर में स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का कार्य मितानिनें पूरी निष्ठा से कर रही हैं। प्रदेश सह-संयोजक राजेश यादव ने उनके कार्यों को ‘देवतुल्य’ बताते हुए कहा कि वर्ष 2002 से ये बहनें बिना थके समाज की सेवा कर रही हैं।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व सदस्य युवा आयोग रघुराज उइके, जिला महामंत्री संजय शर्मा, मितानिन डी.सी. वंदना गुप्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर चारुलता बंजारे, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक लीला पिल्ले, ब्लॉक समन्वयक ओमप्रकाश डिक्सेना और रुक्मणी यादव उपस्थित रहे।

साथ ही मितानिन प्रेरकों में अन्नू नेटी, संध्या दुबे, सुहाना महंत, देवकुमारी निषाद, अनीता यादव, ममता चौहान, विमला कंवर, कल्याणी जगत, दुबराज यादव, संगीता कंवर, तीज पटेल, रामकुमारी साहू, कौशल्या यादव, रेखा पटेल, कमलेश लहरे, पूर्णिमा महंत, विजय लक्ष्मी तंवर सहित बड़ी संख्या में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें…..