राम नवमी पर कोरबा गुजराती समाज की नई टीम घोषित: मनोज अध्यक्ष,अतुल सचिव व पीयूष बने कोषाध्यक्ष


राम नवमी पर कोरबा गुजराती समाज की नई टीम घोषित: मनोज अध्यक्ष,अतुल सचिव व पीयूष बने कोषाध्यक्ष

कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : श्री गुजराती समाज, कोरबा की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। राम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित बैठक में श्री मनोज शर्मा को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों (2024-2026) के लिए समाज का नया अध्यक्ष चुना गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम की घोषणा करते हुए वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय पर जोर दिया है।

संरक्षक और मार्गदर्शक मंडल का गठन

समाज को सही दिशा देने के लिए एक मजबूत संरक्षक मंडल बनाया गया है, जिसमें सर्वश्री शांतिलाल भाई चौहान, नानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, पचान भाई पटेल, धीरेन भाई संघवी और नलिन भाई शाह को शामिल किया गया है।
वहीं, मार्गदर्शक मंडल में अनुभवी सदस्य सर्वश्री विनोद भाई चावड़ा, त्रिभुवन भाई चौहान, दिनेश वल्लभ भाई पटेल, वल्लभ भाई मकवाना, प्रदीप भाई चौहान और मनसुख भाई (एम एल) पटेल के साथ पदेन अध्यक्ष (पाटीदार समाज) श्री हरीभाई पटेल एवं पदेन अध्यक्ष (कच्छ गुर्जर घटक) श्री रवीन्द्र भाई टांक अपनी सेवाएं देंगे।

कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने समाज सेवा के कार्यों को गति देने के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की:

उपाध्यक्ष: रोहित शाह, अतुल शाह,  विशाल चावडा और  भरत मकवाना।

सचिव: अतुल चौहान।

सह-सचिव: कल्पेश राठौड़ एवं प्रकाश पटेल।

कोषाध्यक्ष: पियूष राठौड़।

सह-कोषाध्यक्ष: नंदलाल जेठवा एवं तुषार चौहान।

जनसंपर्क अधिकारी:  उमेश मकवाना।

कार्यकारिणी सदस्य

समाज की गतिविधियों को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए 11 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का चयन किया गया है। इसमें सर्वश्री तन्मय टांक, आकाश मकवाना, चिराग चौहान, राजू चौहान, वैभव भट्ट, मनन उपाध्याय, दीपक पटेल, संजु पटेल, गौरव चौहान, कान्हा मकवाना और अमन टांक को सदस्य नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि समाज के विकास के लिए प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी और सहयोग अनिवार्य है। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में युवा टीम समाज हित के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेगी।

 

समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें