कोरबा में नारी शक्ति का भव्य समागम: डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री से संवर रहा है महिलाओं का भविष्य – इमरान खान 


कोरबा में नारी शक्ति का भव्य समागम: डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री से संवर रहा है महिलाओं का भविष्य – इमरान खान

भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

कोरबा, 08 मार्च 2026 – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘नेस्वीज़ टीम रॉयल्स’ द्वारा कोरबा में एक विशाल प्रेरणादायक और महिला सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति और वक्ता के रूप में नेशनल अवार्ड विजेता व मोटिवेशनल स्पीकर मो.इमरान खान ने शिरकत की और महिलाओं को आर्थिक आजादी की नई दिशा दिखाई।

इंडस्ट्री की ग्रोथ और महिला शक्ति का योगदान

समारोह को संबोधित करते हुए इमरान खान ने बताया कि भारत में डायरेक्ट सेलिंग का ग्राफ साल-दर-साल तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि आज डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री देश में सालाना 25,000 करोड़ रुपये का व्यापार कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस शानदार विकास में महिला शक्ति का अभिन्न योगदान है, जो घर के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही हैं।

परिवार का सुनहरा भविष्य और कौशल विकास

इमरान खान ने ‘परिवार’ को केंद्र में रखते हुए कहा कि डायरेक्ट सेलिंग का भविष्य इतना उज्ज्वल है कि इससे पूरे परिवार का जीवन संवर सकता है। कार्यक्रम में ‘Naswiz’ के माध्यम से कौशल विकास (Skill Development) और डायरेक्ट सेलिंग के बेहतर भविष्य पर प्रकाश डाला गया, जिससे युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

50 से अधिक सफल महिला सेलर्स का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिले की 50 से अधिक सफल महिला डायरेक्ट सेलर्स को मुख्य अतिथियों मो.इमरान ख़ान जी और मो.रहिस जी के हाथों ‘नारी शक्ति सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत और समाज में उनके बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है।

गणमान्य नागरिकों और लीडर्स की उपस्थिति

इस विशेष अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक और Naswiz टीम Royals के टॉप लीडर्स मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिनमें मो रहीस, मंदिरा कुजूर, रेवती मैत्री, डॉली श्रीवास, प्रेम लाल साहू, निरंजन यादव, सत्यदेव रजवाड़े, शारदा कश्यप, सुमित्रा पटेल, स्वीटी नंदी, पूजा आदित्य, सरोज कुर्रे व अन्य वरिष्ठ सहयोगियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

अंत में, इमरान खान ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाला समय उन लोगों का है जो समय के साथ अपनी स्किल्स को विकसित करेंगे और सीधे ग्राहकों से जुड़कर व्यापार करेंगे। और
सभी उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपनी परिस्थितियों को दोष देने के बजाय कड़ी मेहनत से अपने परिवार की तकदीर बदलें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और जोशपूर्ण नारों के साथ हुआ।