भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सर्वमंगला नगर मंडल अध्यक्ष बनाए गए विजेंद्र यादव


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सर्वमंगला नगर मंडल अध्यक्ष बनाए गए विजेंद्र यादव

कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने और युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैशाली नगर निवासी विजेंद्र यादव को सर्वमंगला नगर मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सक्रियता और मिलनसार स्वभाव का मिला फल

ज्ञात रहे विजेंद्र यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी निरंतर भागीदारी और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी कार्यकुशलता के साथ-साथ विजेंद्र अपने मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं, जो कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने में उनकी बड़ी खूबी मानी जाती है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

विजेंद्र यादव यादव की नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि विजेंद्र यादव के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा न केवल सशक्त होगा, बल्कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में भी तेजी आएगी।

संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा लक्ष्य युवाओं को जोड़ना और क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करना है।”
— विजेंद्र यादव (नवनियुक्त अध्यक्ष)

 

समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें….