नाबालिग लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा , 2 की तलाश जारी
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला करने की सनसनीखेज वारदात हुई है। हमला इतना गंभीर था कि पीड़िता के गले पर गहरा वार किया गया। घटना के तुरंत बाद घायल लड़की को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की मुस्तैदी के कारण इस मामले में संलिप्त आरोपियों को कम समय में ही ढूंढ निकाला गया।
3 आरोपियों की गिरफ्तारी, 5 की संलिप्तता
प्रकरण की जांच के दौरान कुल 05 आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमे 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन्हीं नाबालिगों में से एक ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया था। अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्यवाही तेज कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे के असल कारणों का पता लगाया जा सके। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दे रही है।



