निरीक्षक विवेक शर्मा सहित 59 निरीक्षक बनाए गए डीएसपी 


निरीक्षक विवेक शर्मा सहित 59 निरीक्षक बनाए गए डीएसपी

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस /6 जून 2025/ शुक्रवार 

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग मंत्रालय के द्वारा पदोन्नति सूची जारी की गई है। इसमें 59 निरीक्षकों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पदोन्नत किया गया है। अन्य पदों पर भी पदोन्नति की सूची जारी की गई। सूची में निरीक्षक विवेक शर्मा, मंजू लता राठौर का नाम भी दर्ज है बता दे निरीक्षक विवेक शर्मा, मंजूलता राठौर ने लंबे समय तक कोरबा जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी है। जबकि किरण गुप्ता, ऊषा सोंधिया अभी कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ हैं।