Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिता के जाते ही बेटे ने किया खौफनाक कांड, 10 महीने की शादी का दर्दनाक अंत

    April 10, 2026

    सूने मकान में चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, सिलेंडर और नगदी बरामद

    April 10, 2026

    LSG की रोमांचक जीत: आखिरी गेंद पर KKR को 3 विकेट से हराया, मुकुल चौधरी बने हीरो

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Chattisgarh police»पिता के जाते ही बेटे ने किया खौफनाक कांड, 10 महीने की शादी का दर्दनाक अंत
    Chattisgarh police

    पिता के जाते ही बेटे ने किया खौफनाक कांड, 10 महीने की शादी का दर्दनाक अंत

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 10, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 28 वर्षीय नवविवाहित युवक ने अपनी शारीरिक बीमारी और उससे उपजे मानसिक तनाव के कारण मौत को गले लगा लिया। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

    सोशल मीडिया पर रील बनाने वाला जोड़ा अब टूटा
    घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के भंडरा गांव की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय अहिरवार के रूप में हुई है। अजय की शादी महज 10 महीने पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली सुनीता से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में दोनों बेहद खुश थे। पति-पत्नी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रील बनाकर साझा करते थे, लेकिन इस हंसते-खेलते परिवार को अचानक किसी की नजर लग गई।

    बीमारी बनी मौत का कारण
    मृतक के पिता राजकुमार के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही अजय नपुंसकता (शारीरिक कमजोरी) का शिकार हो गया था। यह समस्या अजय के लिए न केवल शारीरिक कष्ट थी, बल्कि वह इसे लेकर गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसे लगने लगा था कि वह अपनी वैवाहिक जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ है, जिससे वह अंदर ही अंदर टूट चुका था।

    वैद्य से चल रहा था इलाज
    अजय हरियाणा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीमारी का पता चलने पर परिवार ने उसका इलाज एक स्थानीय वैद्य से शुरू करवाया था। पिता का कहना है कि उसे इलाज से थोड़ा सुधार भी महसूस हो रहा था, लेकिन हताशा और सामाजिक लोक-लाज के डर ने उसके दिमाग पर घर कर लिया था।

    • सूने घर में उठाया खौफनाक कदम

    हादसे के वक्त अजय घर पर अकेला था। उसके पिता अपनी बहू (अजय की पत्नी) को उसके मायके छोड़ने गए हुए थे। जब पिता घर वापस लौटे, तो अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। कमरे के भीतर अजय का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

    पुलिस जांच जारी
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। महज 10 महीने में उजड़े सुहाग को देख पत्नी सुनीता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    10-month marriage ends tragically Son commits horrific crime after father's death
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    आसनसोल रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ‘4 मई के बाद गुंडाराज खत्म’

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 9, 2026

    निर्दयी सौतेली मां! 3 साल की मासूम को लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

    April 9, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026146

    राशन वितरण में लापरवाही पर आक्रोश, पार्षदों ने दी ‘चक्काजाम’ की चेतावनी

    April 6, 202673

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 202658

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद

    March 30, 202652
    Don't Miss
    Chattisgarh police

    पिता के जाते ही बेटे ने किया खौफनाक कांड, 10 महीने की शादी का दर्दनाक अंत

    By Chhattisgarh ExpressApril 10, 20260

    Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

    सूने मकान में चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, सिलेंडर और नगदी बरामद

    April 10, 2026

    LSG की रोमांचक जीत: आखिरी गेंद पर KKR को 3 विकेट से हराया, मुकुल चौधरी बने हीरो

    April 10, 2026

    सहजन पाउडर के फायदे: सेहत का खजाना, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रखे मजबूत

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.