इस लड़की ने सिखाया मर्दों को रिझाने का तरीका और रातों-रात बन गई करोड़पति, घर बैठे ही कमा डाले 30 करोड़


China. (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़)। चीन में एक महिला इन्फ्लुएंसर का अनोखा बिजनेस मॉडल अब उसके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। खुद को सेक्सुअल इंटेलिजेंस इंस्ट्रक्टर बताने वाली 40 वर्षीय झो युआन पर चीनी जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है। झो पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को पुरुषों पर विजय पाने के तरीके सिखाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई जो चीन के सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है।

बैंकिंग सेक्टर से लव गुरु बनने तक का सफर

झो युआन कभी बैंकिंग सेक्टर में काम करती थीं लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया का रुख किया। उन्होंने महिलाओं के लिए सेक्सुअल इंटेलिजेंस नाम से एक प्राइवेट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया। झो का दावा था कि उनके कोर्स महिलाओं को रिश्तों में आत्मविश्वास देते हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं।

एक कोर्स की कीमत 10 लाख से ज्यादा

झो युआन के कोर्स की लोकप्रियता और कीमत दोनों ही चौंकाने वाली थीं:

  • महंगे पैकेज: उनके सबसे खास कोर्स की कीमत लगभग 88,000 युआन (करीब 10.5 लाख रुपये) थी। कुछ वीआईपी कोर्स के लिए वे 1 लाख युआन तक वसूलती थीं।
  • बंपर कमाई: चीनी मीडिया के अनुसार हजारों महिलाएं उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा बनीं जिससे झो ने लगभग 30 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की।

क्यों शुरू हुई जांच और विवाद?

जैसे ही यह बिजनेस मॉडल वायरल हुआ चीन के रूढ़िवादी समाज और प्रशासन ने इस पर आपत्ति जताई।

  1. नैतिकता पर सवाल: आलोचकों का कहना है कि झो महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उन्हें पुरुषों की खुशी का सामान (Objectification) बनाना सिखा रही थीं।
  2. डर का फायदा: उन पर आरोप लगा कि वे रिश्तों में परेशान प्रोफेशनल महिलाओं की असुरक्षा और डर का फायदा उठाकर अपना बिजनेस चमका रही हैं।
  3. गंभीर आरोप: कुछ लोगों ने तो उनके ऑफलाइन ट्रेनिंग सेंटर्स की तुलना मालकिनों के ट्रेनिंग स्कूल से कर दी और इसे पोर्नोग्राफी की सीमा तक बताया।

प्रशासन का कड़ा एक्शन

विवाद बढ़ने के बाद 30 जनवरी को चांग्शा के बाजार नियामकों ने एक जॉइंट टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है।

  • अकाउंट्स ब्लॉक: झो युआन के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद कर दिए गए हैं। उनके प्रमोशन वीडियो और लेक्चर्स को इंटरनेट से हटा दिया गया है।
  • व्यापारिक साम्राज्य: जांच में पता चला कि झो कुल 8 कंपनियों से जुड़ी थीं जो हेल्थ कंसल्टेशन से लेकर एडल्ट टॉयज बनाने तक का काम करती थीं।