KORBA. पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार सिंह मूल रूप से रजगामार के निवासी थे और आवासी सेवा समिति के सदस्य भी थे। घटना के समय उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं, लेकिन हाथी के हमले में उनकी पत्नी की जान बच गई।
बताया जा रहा है कि देर रात इलाके में पहुंचे जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हमले में राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इलाके में हाथी की सक्रियता को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इलाके में दहशत
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

