SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

कोरबा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की कथित किसान विरोधी नीतियों और भू-विस्थापितों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ किसान सभा (जिला समिति कोरबा) ने अपनी मांगों को लेकर एक विशाल ‘महापंचायत’आयोजित करने की घोषणा की है। आयोजन की तिथि 10 मई, 2026 स्थान जेलपारा, गेवरा (कोरबा) मे आयोजित होगी। भूस्थापित किसानों ने स्पष्ट संदेश दिया है एसईसीएल से वे अपना हक लेकर रहेंगे उन्होंने कहा भीख नहीं अनाज चाहिए और अनाज के लिए रोजगार चाहिए।

भूस्थापितों का कहना है कि एसईसीएल ने भूमि तो अर्जन कर लिया है लेकिन अभी तक रोजगार और अन्य सुविधाएं नहीं दी गई है। जिसके लिए वह लड़ाई लड़ रहे हैं। वे SECL की उन नीतियों के खिलाफ एकजुट हैं जो उनके हितों के प्रतिकूल हैं। वे उचित मुआवजे के साथ-साथ रोजगार की भी मांग कर रहे हैं।
किसान सभा के प्रतिनिधियों ने कोरबा जिले के सभी भू-विस्थापित किसानों से अधिक से अधिक संख्या में जेलपारा पहुँचने की अपील की है, ताकि अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और SECL प्रबंधन पर दबाव बनाया जा सके।



