भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां






कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांगठनिक विस्तार और आगामी गतिविधियों को गति देने के लिए कोरबा जिले के सर्वमंगला नगर मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह सूची प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन के बाद जारी की गई है।
इस नई टीम का गठन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा तथा सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिरेन्द्र जायसवाल की सहमति से किया गया है।

कार्यसमिति में प्रमुख नियुक्तियां
पार्टी ने अनुभवी और सक्रिय युवाओं को तरजीह देते हुए संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया है। घोषित सूची के अनुसार मुख्य जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं उपाध्यक्ष संतोष पटेल, विकास निर्मलकर और सनोज कुमार, महामंत्री मोहर गोस्वामी और सधु यादव,मंत्री सुलभ पटेल, यशराज पटेल, पुरुषोत्तम केंवट, नरेन्द्र साहू और मनीष कश्यप, कोषाध्यक्ष राजदीप यादव की नियुक्ति की गई है।
विभाग प्रमुखों की सूची
संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है जिसमें कार्यालय प्रभारी देव पटेल,कार्यालय सह-प्रभारी संजय साहू,मीडिया प्रभारी अनिकेत यादव, मीडिया सह-प्रभारी आदित्य यादव,सोशल मीडिया प्रमुख* भवदीप, आईटी प्रमुख यशवंत निषाद प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीण पटेल शामिल है।



