सर्वमंगला नगर में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा को किया गया विसर्जन, बड़े मैदान में दशहरा उत्सव 6 अक्टूबर को
कोरबा / सर्वमंगला नगर दुरपा शारदीय नवरात्रि पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का सभी वार्ड वासियों ने भरपूर आनंद उठाया नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा,डांडिया रामलीला, जादूगर सहित 2 अक्टूबर विजयादशमी के दिन छोटे दशहरा मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया साथ ही भजन गायक सम्राट अशोक व टीम के द्वारा शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसका लोगों ने देर रात तक लुत्फ़ उठाया। 3 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को छोटे मैदान और बड़े मैदान में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा को विधि विधान पूर्वक गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासी सम्मिलित हुए।
दुरपा के बड़े मैदान में 6 अक्टूबर को होगा दशहरा उत्सव
बड़े दशहरा मैदान में 3 अक्टूबर को होने वाला दशहरा उत्सव कार्यक्रम किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया है श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति ने बताया कि 3 अक्टूबर को होने वाला दशहरा उत्सव अब 6 अक्टूबर को संपन्न होगा। 6 अक्टूबर को रावण के पुतले का दहन होगा साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।