Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 105 बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई

    September 14, 2026

    सर्वमंगला नगर में महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, बालू के शिवलिंग संग की शिव-पार्वती की आराधना

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बिजली हादसों पर कसने लगा शिकंजा: बिना अस्थायी कनेक्शन पंडालों में नहीं जलेगी लाइट

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»Android की Type-C केबल से iPhone खराब होगा? वायरल अफवाह का सच जानिए
    Chhattisgarh

    Android की Type-C केबल से iPhone खराब होगा? वायरल अफवाह का सच जानिए

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    TECH. क्या आप भी अपने iPhone के चार्जिंग पोर्ट में एंड्रॉयड की टाइप सी केबल लगाएंगे, तो फोन के चार्जिंग पोर्ट का खराब होना तय है। इस तरह की अफवाहें आप ने काफी सुनी होगी, अक्सर इंस्टाग्राम पर ऐसी अफवाह आग की तरह वायरल होती रहती है। ऐसे में सभी एंड्रॉयड फोन की टाइप सी केबल को iPhone के साथ इस्तेमाल करने में झिझकते हैं। इस अफवाह के पीछे दावा किया जा रहा है  कि एंड्रॉयड टाइप सी केबल में मौजूद कनेक्टर्स, iPhone की टाइप सी केबल के कनेक्ट्स से अलग और संख्या में ज्यादा होते हैं। तो चलिए इन अफवाहों को विराम देने के लिए आपके सामने सारा सच लेकर आते हैं।

    ऐपल क्यों लाया था टाइप सी पोर्ट?

     

    आपको बता दें कि, ऐपल ने  iPhone में टाइप सी पोर्ट अपनी मर्जी से नहीं बल्कि EU यानी यूरोपीय यूनियम के कड़े नियमों की वजह से लाया था। इसका मकसद सभी मोबाइल डिवाइस के लिए ‘यूनिवर्सल चार्जिंग स्टैंडर्ड’ सेट करना था ताकि इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट कम हो और किसी भी टाइप सी केबल से iPhone को भी चार्ज किया जा सके।

     

    क्या है अलग-अलग कनेक्टर्स का चक्कर?

     

    अब सवाल उठता है कि आखिर ऐपल और एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की टाइप सी केबल में मौजूद कनेक्टर्स अलग-अलग क्यों हैं? कनेक्टर्स में जो अंतर दिखाई देता है उसका मुख्य कारण तकनीकी रूप से पिन की बनावट और पावर सप्लाई के मानक होते हैं। सामान्य USB Type-C पोर्ट में कुल 24 पिन होती हैं,लेकिन हर केबल में सभी पिन सक्रिय होना जरूरी नहीं होता। साधारण चार्जिंग केबल और तेज डेटा ट्रांसफर करने वाली केबल में उपयोग होने वाली पिनों की संख्या अलग-अलग हो सकती है। वहीं,ऐपल अपनी केबल्स को अपने विशेष इकोसिस्टम और थंडरबोल्ट तकनीक के अनुसार डिजाइन करता है इसी वजह से उनकी केबल्स में पिन का लेआउट थोड़ा अलग दिखाई देता है।

     

    लेकिन टाइप-सी का बेसिक स्ट्रक्चर यूनिवर्सल और सबके लिए एक सा होता है। कहने का मतलब है कि पोर्ट के अंदर की मुख्य पिन एक ही जगह होती है और iPhone हो या एंड्रॉयड कनेक्ट होते ही इसे चार्ज करना शुरु कर देती हैं।

     

    क्या अफवाह सही थी या गलत?

     

    जब अलग-अलग कनेक्टर्स दिखने की वजह जानने के बाद आप बेफिक्र होकर अपने iPhone के साथ किसी भी टाइप सी केबल को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके यूज करने से आपके डेटा ट्रांसफर स्पीड कम या ज्यादा मिले लेकिन इसका आपके iPhone हेल्थ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हर टाइप सी केबल में कुछ बेसिक पिन होती हैं, जो कि सभी टाइप सी केबल में एक सी होती है और इस कारण से वह किसी भी टाइप सी केबल से चार्ज होने वाले फोन को चार्ज कर सकती हैं।

     

    किन बातों पर ध्यान देना है

     

    जब आप iPhone के साथ किसी भी टाइप सी केबल का यूज करते हैं तो सिर्फ दो बातों का ध्यान रखें। पहला आप यदि डेटा ट्रांसफर करने के इरादे से केबल इस्तेमाल करने वाले हैं, तो आप उस फोन या डिवाइस के लिए बना खास केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको किसी भी आम केबल से ज्यादा बेहतर स्पीड पर डेटा ट्रांसफर करने में मदद करेगी।

     

    इसके अलावा यह ध्यान रखना जरूरी है कि केबल किसी भरोसेमंद ब्रैंड की और अच्छी गुणवत्ता वाली हो। iPhone को नुकसान एंड्रॉयड फोन की केबल से नहीं बल्कि सस्ती, नकली या घटिया क्वालिटी की केबल से हो सकता है। इसलिए किसी भी विश्वसनीय ब्रैंड की ओरिजनल टाइप-C केबल चाहे वह एंड्रॉयड फोन के साथ मिली हो उसे आप बिना किसी चिंता के अपने iPhone के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Will Android's Type-C cable damage your iPhone? This viral rumor is true.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल: दीपका वर्कशॉप परिवार ने कराया अनाथ युवक और गरीब युवती का विवाह

    June 27, 2026

    अब आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 26, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026330

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Breaking news

    गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 105 बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 14, 202627

    गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 105 बदमाशों और…

    सर्वमंगला नगर में महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, बालू के शिवलिंग संग की शिव-पार्वती की आराधना

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बिजली हादसों पर कसने लगा शिकंजा: बिना अस्थायी कनेक्शन पंडालों में नहीं जलेगी लाइट

    September 14, 2026

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    September 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.