Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Business news»आत्मरक्षा के गुर यदि हमें आते हैं तो हम सुरक्षित है, आज हम विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी अपना भविष्य कर सकते हैं सुरक्षित -डाॅ. संजय गुप्ता
    Business news

    आत्मरक्षा के गुर यदि हमें आते हैं तो हम सुरक्षित है, आज हम विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी अपना भविष्य कर सकते हैं सुरक्षित -डाॅ. संजय गुप्ता

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 1, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आत्मरक्षा में दक्ष हो रहे विद्यार्थी, खेलों में भी बना सकते हैं उज्जवल भविष्य – डॉ. संजय गुप्ता

    आत्मरक्षा के गुर यदि हमें आते हैं तो हम सुरक्षित है, आज हम विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी अपना भविष्य कर सकते हैं सुरक्षित -डाॅ. संजय गुप्ता

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : सेल्फ डिफेंस अर्थात आत्मरक्षा का अर्थ है स्वयं की रक्षा करना । भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को स्वयं की रक्षा व हिफाजत का अधिकार देता है । आत्मरक्षा के अधिकार के तहत व्यक्ति अपने प्राणों के बचाव के लिए किसी भी हद तक जा सकता है । संविधान प्रदत्त स्वयंरक्षा के अधिकार के गलत प्रयोग न करते हुए इसे जीवन उपयोगी बनाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए । आत्मरक्षा सबका कर्तव्य है । खासकर आजकल बढ़ते भ्रष्टाचार तथा लूटमार के समय में स्वयं को बचाना बहुत जरूरी है । प्रत्येक राष्ट्र के कानून में सेल्फ डिफेन्स के लिए प्रावधान किए जाते हैं । प्रत्येक नागरिक को अपने इस अधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए । खासकर महिलाओं तथा लड़कियों को विपरीत परिस्थितियों में इस अधिकार का उपयोग करना चाहिए ताकि स्वयं को खतरे में महसूस करने की स्थिति में वह अपने अधिकार का सही उपयोग कर सके ।
    *इंडस पब्लिक स्कूल दीपका* में संचालित समर कैंप मैं प्रतिदिन विद्यार्थी कराटे एवं ताइक्वांडो की विभिन्न विधियों एवं कलाओं से पारंगत हो रहे हैं।अलसुबह जब विद्यार्थी कतारबद्ध होकर एक विशेष वेशभूषा में ताइक्वांडो हेतु खड़े होते हैं तो एक ऊर्जामयी माहौल स्वतः निर्मित हो जाता है।विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह देखते ही बनता है।एक विशेष नाद से पूरा परिसर गुंजित हो जाता है।रोजाना ताइक्वांडो एवं कराटे की कई शैलियों से विद्यार्थी पारंगत हो रहे हैं।

    ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री लीलाराम ने ताइक्वांडो के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें खेल एवं खेलों का महत्व प्रारंभ से ही रहा है यह न केवल हमें शारिरिक रुप से मजबूत करता है अपितु हम मानसिक रुप से भी स्वस्थ रहते हैं । जहाँ तक सेल्फ डिफेंस हेतु कराटे एवं ताइक्वांडो की बात है तो इस प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर में भी हम भाग ले सकते हैं जिसमें अक्षय कुमार ट्राॅफी फेडरेशन कप और ओपन नेशनल टुर्नामेंन्ट शामिल है । इन गेमों को बहुत ही जल्दी एसजीएफआई और युनिवर्सिटी गेम्स में भी शामिल कर लिया जाएगा । ताइक्वांडो को बहुत ही शीघ्र युवा एवं खेल विभाग भारत सरकार के द्वारा शिक्षा में शामिल कर मान्यता प्रदान कर दी जाएगी ।

    विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संजय गुप्ता ने कहा कि आज लड़कों के साथ ही लड़कियाँ भी प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं । आज वे पुरूषों से बराबरी कर राष्ट्र की सेवा कर रही है । आज भी लड़कियों एवं महिलाओं के प्रति असुरक्षा बनी रहती है । आज यदि कराटे एवं ताइक्वांडो जैसी आत्मरक्षा के गुणों से लड़कियाँ भलीभांति शिक्षित व प्रशिक्षित है तो वे पूरे आत्मविश्वास के साथ किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकती है । सेल्फ डिफेंस हममें आत्मविश्वास पैदा करता है । विद्यालय में भी बच्चों को नियमित रूप से सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गई है । आज की स्थिति को देखते हुए यह बहुत ही आवश्यक हो गया है । आत्मरक्षा के गुर यदि हमंे आते हैं तो हम सुरक्षित हैं ।हमारा यही प्रयास रहता है कि विद्यार्थी सीखने का कोई भी अवसर ना छोड़ें।दिन प्रतिदिन कोई नई चीज सीखें और अपना भविष्य उज्जवल करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    By Chhattisgarh ExpressJune 11, 202659

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध खनिज उड़नदस्ता…

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.