Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»कोरबा में अजगरबहार गांव के पास मिला 10 फीट लम्बा किंग कोबरा, जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
    Big News

    कोरबा में अजगरबहार गांव के पास मिला 10 फीट लम्बा किंग कोबरा, जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressSeptember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा में अजगरबहार गांव के पास मिला 10 फीट लम्बा किंग कोबरा, जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

    कोरबा/ Chhattisgarh Express: कोरबा जिले के सतरेंगा पर्यटन स्थल से लौट रहे कुछ पर्यटको की नजर अजगरबहार गांव के पास एक 10 फीट का किंग कोबरा रोड पार कर ही रहा था उस पर पड़ी और पर्यटकों ने तत्काल गाड़ी रोक दी,देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई वही किंग कोबरा रोड पार न कर के डर से एक किनारे एक छोटी सी झाड़ी में छुप कर बैठ गया, लोगों में देखने की जिज्ञासा से लगातार भीड़ बढ़ने लगा किंग कोबरा एवं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने मामले की जानकारी डीएफओ कुमार निशांत को दिया फिर उनके निर्देशानुसार और एसडीओ आशीष खेलवार एवं सुर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ तुरंत उस स्थान के लिए रवाना हुए। गांव पहुंचने के बाद सबसे पहले पर्यटकों एवं ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर किया गया और फिर तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

    https://chhattisgarhexpress.news/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250924-WA0028.mp4

    करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में किंग कोबरा ने बार-बार फुफकार कर अपना रौद्र रूप दिखाया। सांप के इस व्यवहार को देख पर्यटकों एवं ग्रामीणों की सांसें थम गईं। हालांकि धैर्यपूर्वक और सावधानी से काम करते हुए आखिरकार टीम ने किंग कोबरा को सुरक्षित थैले में डालने में सफलता प्राप्त की। सफल रेस्क्यू के बाद पर्यटकों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

    रेस्क्यू के बाद नियमानुसार पंचनामा तैयार किया गया और फिर किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस पूरे रेस्क्यु ऑपरेशन सीएफओ अजगबहार लखन लाल आर्मी, बीएफओ उत्तम प्रसाद खूंटे, (सचिव) नोवा नेचर मोइज एहमद, सिद्धांत जैन, भूपेंद्र जगत, बबलू मारवा, किशन चंद्रा, अंजय, अतीप तवर, रितेश गुप्ता, कृष्णा दास,कमलेश राज, देवेंद्र राज, देवमरावी, गौतम कुमार, शुभम, आशीष कंवर सहित बड़ी संख्या में पर्यटक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

    डीएफओ कुमार निशांत का संदेश

    “वन्य जीव हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। किंग कोबरा जैसे दुर्लभ प्राणी हमारे जैव-विविधता की धरोहर हैं। यह हमें नुकसान नहीं पहुँचाते, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    जानिए विषैले किंग कोबरा को…

    किंग कोबरा, जिसे स्थानीय भाषा में पहाड़ चित्ती भी कहा जाता है, वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम-1972 के अनुसार वर्ग- I में रखा गया है अर्थात् इस जीव को छेड़ने, मारने या किसी भी तरह से नुकसान पहुँचाना अपराध कि श्रेणी में आता है।

    किंग कोबरा के एक बाइट से एक वयस्क हाथी की भी जान जा सकती हैं, उसके बाद भी अब तक लोगों को काटने की एक भी घटना सामने नहीं आई हैं जबकि इंसानी आबादी में पाया गया हैं फिर उसे रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया हैं।

    वर्तमान में किंग कोबरा में चल रहे शोध कार्य में पता चला है कि मध्यभारत में छत्तीसगढ़ राज्य के केवल कोरबा जिले में पाया जाता हैं।

    दुनिया का सबसे लंबा विषधर सांप है। इसकी लंबाई 20 फीट तक या इससे भी ज़्यादा हो सकती है। यह अन्य सांपों को खाकर जीवित रहता और उनकी जनसंख्या नियंत्रित करता है और विश्व का एकमात्र सांप है जिसकी मादा अपने अंडों के लिए पत्तो का घोंसला बनाती है और लगभग 3 माह तक उस घोंसले की रक्षा करती है। यह विशेषता इसके मातृत्व की अनोखी प्रवृत्ति को दर्शाती है।

    विशेषज्ञों का कहना हैं की किंग कोबरा बिना वजह मनुष्य पर हमला नहीं करता, केवल खतरा महसूस होने पर आक्रामक हो जाता है। यही कारण है कि ऐसे मामलों में लोगों को सांप को मारने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। कोरबा जिले में वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी लगातार जनजागरूकता और रेस्क्यू अभियानों के माध्यम से यह संदेश दे रहे हैं कि इंसान और सांप का सह-अस्तित्व ही संरक्षण की दिशा में सबसे बड़ी पहल है।

    Big snake in Korba Chhattisgarh Korba me king cobra कोरबा में अजगरबहार गांव के पास मिला 10 फीट लम्बा किंग कोबरा जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    सेमरहा गांव में सड़क और टूटी पुलिया बनी मुसीबत: कीचड़ भरे रास्तों से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण व स्कूली बच्चे

    September 8, 2026

    कोरबा में जेसीआई कोरबा सेंट्रल का सात दिवसीय महा-अभियान, सात संकल्प” से लाएंगे सकारात्मक बदलाव

    September 8, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026322

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Administration

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 11, 20261

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य…

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.