Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में 01 करोड़ 08 लाख रूपये के नये विकास कार्य

    May 30, 2026

    सर्वमंगला पुल का हुआ डामरीकरण होने से गड्ढों से मिली मुक्ति… लोगों ने जताई खुशी

    May 30, 2026

    उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 30 मई को कोरबा में 1.08 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»International»न बड़े पर्दे पर आई, न बॉक्स ऑफिस पर छाई—80s की ये फिल्म TV पर ही बन गई क्लासिक
    International

    न बड़े पर्दे पर आई, न बॉक्स ऑफिस पर छाई—80s की ये फिल्म TV पर ही बन गई क्लासिक

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। मराठी प्ले पार्टी 1976 पर बनी बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म पार्टी (Party 1984) सिनेमा की क्लासिक कल्ट मूवीज में गिनी जाती है। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NFDC) निर्मित पार्टी का निर्देशन गोविंद निहलानी (Govind Nihalani) ने किया था। यह पैरलल सिनेमा की फिल्म थी। इस फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी ऑफिशियल एंट्री मिली थी।

    गोविंद निहलानी के करियर की बेस्ट मूवीज में शुमार

    गोविंद निहलानी को आर्ट फिल्मों के लिए जाना जाता है। मंथन, अंकुर, भूमिका और निशांत जैसी आर्ट सिनेमा की फिल्मों की सिनेमैटोग्राफी कर चुके गोविंद ने बतौर निर्देशक आक्रोश, विजेता, अर्ध सत्य और अघात जैसी फिल्में बनाईं। उनकी बेहतरीन पेशकश में एक नाम पार्टी का भी है, जो साल 1984 में रिलीज हुई थी।

    बेहतरीन स्टार कास्ट से सजी पार्टी

    यह फिल्म पाखंड और सोशलाइट्स की खोखली सोच पर तंज कसती है। कई परतों से गुजरती फिल्म की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। मनोहर सिंह, विजया मेहता, रोहिनी हट्टंगडी, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी, दीपा साही और शफी इनामदार जैसे कलाकारों से सजी पार्टी को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म को 7.4 IMDb रेटिंग मिली। पार्टी में ऊंचे तबके के लोगों की असलीयत से रूबरू कराती है और उन पर तीखा व्यंग्य छोड़ती है।

    समाज को आईना दिखाती है फिल्म

    फिल्म की कहानी एक हाई प्रोफाइल पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती है जो नेशनल लिटरेसी अवॉर्ड जीतने वाले दिवाकर बर्वे (मनोहर सिंह) के लिए रखी गई है। इसे होस्ट दमयंती (विजया मेहता) ने किया है। इस जश्न के बीच गपशप का बाजार गर्म होता है और दबी आवाज में चर्चाएं शुरू होती हैं कि क्या वाकई दिवाकर बर्वे इस अवॉर्ड के हकदार थे या उन्हें यह अवॉर्ड सिर्फ चापलूसी या फिर विधवा मिडल एज की दमयंती के प्रेमी होने की वजह से दिया गया। अगर एक आर्टिस्ट पॉलिटिकली करेक्ट नहीं है तो उसकी कला बेकार है… यह बात बार-बार बेचैनी बढ़ाता है।

    पार्टी का क्लाइमैक्स उड़ाता है होश

    फिल्म की सुई अमृत (नसीरुद्दीन शाह) पर आकर अटकती है जो एक टैलेंटेड लेखक और कवि होने के साथ-साथ एक्टिविस्ट भी है। पार्टी में ऊंचे तबके के लोग ऐसा मानते हैं कि नेशनल लिटरेसी अवॉर्ड के हकदार वास्तव में अमृत थे। पार्टी में तीखे और बेरुखे बयानों की गूंज में फिल्म का क्लाइमैक्स दिल दहला देने के लिए काफी है। आखिर में मालूम पड़ता है कि अमृत को लेफ्ट विंग टेररिस्ट बताकर उसी वक्त मार दिया जाता है, जब दिवाकर पार्टी का जश्न मना रहा होता है।

    सीधे टीवी पर रिलीज हुई थी पार्टी मूवी

    फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा। यह फिल्म आज भी गोविंद निहलानी की बेस्ट डायरेक्टोरियल मूवी और नसीरुद्दीन शाह समेत बाकी कलाकारों की बेहतरीन परफॉर्मेंस बताई जाती है। यहां तक कि मोहिनी के किरदार के लिए रोहिनी को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। मगर क्या आपको पता है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी।

    सिनेमाघरों में क्यों रिलीज नहीं की गई पार्टी मूवी

    जी हां, पार्टी को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। यह फिल्म सीधे टीवी पर प्रीमियर की गई थी। कहा जाता है कि यह इंडियन न्यू वेव या पैरेलल सिनेमा मूवमेंट का हिस्सा थी। ये फिल्म एक्सपेरिमेंटल थीं, इनमें डायलॉग ज्यादा थे और ये आर्ट-हाउस थीम पर फोकस्ड थी। फिल्म सोशल सटायर वाली थी और इसमें मनोरंजन के लिए कोई डांस या म्यूजिक नहीं था। इसलिए सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज करने की हिचकिचाहट थी। हालांकि, इसे बैन नहीं किया गया। बाद में मेकर्स ने बड़े पर्दे की बजाय फिल्म को सीधे टीवी पर ही रिलीज कर दिया।

    Neither did it hit the big screen nor did it dominate the box office—this 80s film became a classic on TV.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    ट्रंप की ‘सब कुछ तबाह’ करने की धमकी पर भड़का ईरान, दी विनाशकारी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

    April 6, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026312

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026299

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026263

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Blog

    सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में 01 करोड़ 08 लाख रूपये के नये विकास कार्य

    By Chhattisgarh ExpressMay 30, 202636

    सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52, 53, 54…

    सर्वमंगला पुल का हुआ डामरीकरण होने से गड्ढों से मिली मुक्ति… लोगों ने जताई खुशी

    May 30, 2026

    उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 30 मई को कोरबा में 1.08 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    May 30, 2026

    ओम गवेल बनाए गए कोरबा जिला महासचिव, प्रदेश कार्यसमिति ने जताया भरोसा

    May 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.