Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»ऊर्जानगरी में भाजपा के नए अध्याय की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘अटल स्मृति भवन’ का शिलान्यास
    Big News

    ऊर्जानगरी में भाजपा के नए अध्याय की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘अटल स्मृति भवन’ का शिलान्यास

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ऊर्जानगरी में भाजपा के नए अध्याय की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘अटल स्मृति भवन’ का शिलान्यास

    ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश भर से जुटे दिग्गज

     

    कोरबा।छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:   भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक एवं अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी, कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी, कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा जी, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री रितु चौरसिया जी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह जी, श्री देवेंद्र पांडेय जी एवं श्री जोगेश लांबा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अत्याधुनिक तकनीक एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नवीन कार्यालय न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और सेवाभाव का सशक्त प्रेरणास्थल भी सिद्ध होगा। यह कार्यालय अंत्योदय, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी व उनकी टीम को बधाई – विष्णुदेव साय

     

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में बनने जा रहा भाजपा का यह विशाल कार्यालय अटल स्मृति भवन न केवल संगठन की शक्ति और विस्तार का प्रतीक होगा, बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं के समर्पण और संकल्प को भी दीर्घकाल तक रेखांकित करेगा। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के अंशदान से बनने वाला यह भवन सर्वसुविधाओं से युक्त होगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन के विस्तार और कार्यक्रमों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए नए भवन की जरूरत थी। इसके निर्माण से कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संगठनात्मक कार्यों में सुगमता आएगी। उन्होंने अटल स्मृति भवन के निर्माण का संकल्प लेने और उसे साकार करने के लिए जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गोपाल मोदी, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्य निश्चित रूप से सफल होगा।

    अटल स्मृति भवन आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का मजबूत केंद्र बनेगा – लखनलाल देवांगन

     

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अटल स्मृति भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बनेगा।” उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का मजबूत केंद्र बनेगा।

    राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का प्रतीक होगा – गोपाल मोदी

     

    जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि “सेवा ही संगठन है” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला द्वारा एक भव्य, आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त जिला कार्यालय के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के नवीन भाजपा जिला कार्यालय का नामकरण “अटल स्मृति भवन” के रूप में किया गया हैं, जो राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का प्रतीक होगा। श्री मोदी जी ने जानकारी दी कि यह नया जिला कार्यालय लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर निर्मित किया जाएगा, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय दूर-दराज़ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श एवं जनसेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व में भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 16 जनवरी 1991 को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष श्री लखीराम अग्रवाल जी के कर-कमलों से संपन्न हुआ था तथा उसका लोकार्पण 24 मार्च 1993 को श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी द्वारा किया गया था। नया प्रस्तावित कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला वैचारिक केंद्र होगा।

    इस शुभ अवसर पर सहित जिले भर से आए बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 105 बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बिजली हादसों पर कसने लगा शिकंजा: बिना अस्थायी कनेक्शन पंडालों में नहीं जलेगी लाइट

    September 14, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026339

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Bilaspur

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 18, 20260

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026

    करतला में आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.