Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पंजाब किंग्स का धमाका, गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    April 1, 2026

    KBC से जीते 50 लाख, अब जेल की सलाखों के पीछे—अमिता तोमर पर बड़ा आरोप

    April 1, 2026

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Delhi»मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला
    Delhi

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 1, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर अपनी ही बेटी को ट्रेन के सामने धक्का देने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महिला दूसरी शादी करना चाहती थी, जिसमें उसकी 8 साल की बेटी बाधा बन रही थी, जिसके बाद महिला ने अपनी बेटी को रास्ते से हटाने के लिए घटना को अंजाम दिया। फिलहाल बेटी को ट्रेन के सामने धकेलने वाली मां को जीआरपी इटारसी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल बच्ची ने सोमवार को भोपाल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा को बढ़ाकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    मां ने बेटी को ट्रेन के आगे दिया धक्का

    जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि नर्मदापुरम निवासी अंजू राजपूत कृषि विभाग में बाबू के पद पर पदस्थ है। 17 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपनी 8 वर्षीय बेटी युविका को लेकर नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां तमिलनाडु एक्सप्रेस के आने के दौरान उसने बेटी को ट्रेन के सामने धकेल दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई और तब से उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

    पति की मौत के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति

    पुलिस के मुताबिक घटना के दूसरे दिन ट्रेन चालक के बयान दर्ज किए गए थे। चालक ने भी बताया था कि महिला ने खुद बच्ची को ट्रेन के सामने धकेला था। शुरुआती पूछताछ में आरोपी मां घटना से इनकार करती रही, लेकिन बाद में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद उसे कृषि विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वह दोबारा शादी करना चाहती थी, लेकिन बच्ची के कारण उसे परेशानी महसूस हो रही थी। इसी वजह से उसने बच्ची को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    पहले भी बेटी को लेकर गई थी रेलवे स्टेशन

    पुलिस के अनुसार, घटना से पहले भी आरोपी कई बार बच्ची को रेलवे स्टेशन लेकर गई थी, लेकिन उस समय वारदात को अंजाम नहीं दे पाई। 17 मार्च को ट्रेन आते ही उसने बच्ची को धकेल दिया। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    Mother turns murderer: Pushes daughter in front of train to marry second time
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    KBC से जीते 50 लाख, अब जेल की सलाखों के पीछे—अमिता तोमर पर बड़ा आरोप

    April 1, 2026

    पत्नी मायके गई तो प्रेमिका को बुलाया, फिर हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

    March 31, 2026

    LPG Booking : सिलेंडर बुक नहीं हुआ तो घबराने की जरूरत नहीं… अब घर बैठे कर सकते हैं ये काम

    March 31, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 202658

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद

    March 30, 202646

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202644

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 202639
    Don't Miss
    Sports

    पंजाब किंग्स का धमाका, गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    By Chhattisgarh ExpressApril 1, 20261

    SPORTS. कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में यादगार पारी खेली और पंजाब किंग्स को…

    KBC से जीते 50 लाख, अब जेल की सलाखों के पीछे—अमिता तोमर पर बड़ा आरोप

    April 1, 2026

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 2026

    मुंगेली हत्याकांड में खुलासा : 11 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए, संपत्ति के लालच में भाई ने रची थी साजिश

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.