
8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता
रिपोर्ट: भरत यादव| कोरबा
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं इंडिया फेडरेशन थाई बॉक्सिंग वो आयोजित 8 वीं नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो कि 04 सितंबर से 06 सितंबर तक इंदिरा गांधी एग्रीकल्चर कॉलेज रायपुर में आयोजित हुई ।

थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर एवं ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सभी राज्यों से लगभग 450 खिलाड़ी इस प्रतियोगता में भाग ले रहे है।जिसमें महाराष्ट्र, असम, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ की टीम इसमें भाग ले रही है । जिसमें छत्तीसगढ़ से लगभग 100 खिलाड़ी इस प्रतियोगता में भाग ले रहे है । जिसमें कोरबा थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के 22 खिलाड़ी एवं 05 ऑफिसियल इस प्रतियोगता में भाग किया। साथ ही अजीत कुमार शर्मा को नेशनल रेफरी का डिप्लोमा प्राप्त किया । **जिसमें बालिका वर्ग थाई* *लाइट/.लो थाई में* – हर्षिता* कैवर्त रजत पदक,अपर्णा चौहान स्वर्ण पदक, अफीफा फातमा स्वर्ण पदक, परिधि नेमी कांस्य पदक , श्रेया नेगी स्वर्ण पदक , पलम्यारा पासी स्वर्ण पदक ,आराध्या खुटेश्वर स्वर्ण पदक एवं बालक वर्ग लो थाई , नी थाई एवं थाई लाइट इवेंट में मोनिश कंवर रजत पदक, आयुष उरांव स्वर्ण पदक , श्रवण जैन स्वर्ण पदक, हेमंत सिंह सिदार रजत पदक , हाशिम अली स्वर्ण पदक, फरहान रजा रजत पदक,समर्थ अग्रवाल रजत पदक , आर्यन सिंहस्वर्ण/ कांस्य पदक , महेंद्र पासी स्वर्ण पदक, नरेंद्र कश्यप स्वर्ण/स्वर्ण पदक , अयान बघेल रजत पदक, अभिजीत सोनवानी स्वर्ण पदक, हर्ष यादव स्वर्ण/स्वर्ण पदक, फ्रांसिस कुजूर स्वर्ण/रजत पदक, अंश चंद्रा स्वर्ण पदक
ऑफिशियल में छ ग थाई बॉक्सिंग के उपाध्यक्ष रविंद्र साहू,सचिव अजीत कुमार शर्मा, हार्दिक दुरेजा, मोहम्मद आरिफ, अनुज अग्रवाल, मुस्कान जायसवाल टीम के साथ ऑफिशियल के रूप में शामिल हुए । साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को मिला दूसरा स्थान
इस उपलब्धि पर कोरबा जिला थाई बॉक्सिंग के अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीपक प्रसाद , थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र साहू,
सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष नीतू सिंह राजपूत , रेफरी कमेटी हेड महेश देवांगन, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी रामकृपाल साहू,क्रीड़ा अधिकारी जे के ग्वेल,जिला थाई बॉक्सिंग तकनीकी सलाहकार विवेकानंद गोपाल,पूर्व सहायक क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन,पूर्व जिला खेल अधिकारी रामू पांडे , शुभम दास, प्रीति चौहान, शेन एलेक्स, आदि सभी ने सभी बॉक्सर्स को बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी।


