Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»कोरबा व रविशंकर नगर जोन में मतदाताओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ
    कोरबा

    कोरबा व रविशंकर नगर जोन में मतदाताओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 17, 2024No Comments6 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा व रविशंकर नगर जोन में मतदाताओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज़: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज नगर पालिक निगम केरबा द्वारा कोरबा जोन एवं रविशंकर नगर जोन में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया तथा जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। इस मौके पर निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने मतदाताओं को मतदाता शपथ ग्रहण कराई तथा चुनाव में अनिवार्य रूप से अपना मतदान करने का आग्रह उपस्थित मतदाताओं से किया।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान से लोग निरंतर जुड़ रहे हैं तथा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। विगत चुनावों में जिन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, उन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में विशेष फोकस रखते हुए अभियान संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा एवं निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम केरबा के कोरबा जोन एवं रविशंकर नगर जोन में मतदाता रैली का आयोजन किया गया तथा रैली के माध्यम से मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

    निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने उपस्थित मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संकल्प दिलाया तथा मतदाता शपथ ग्रहण कराई। उपस्थित लोगों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर निगम के उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, जोन कमिश्नर विनोद कुमार शांडिल्य एवं प्रकाश चन्द्रा, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता एच.आर.बघेल, पीयूष राजपूत, राजस्व अधिकारी रघुराज सिंह, राजस्व निरीक्षक श्री अविनाश जायसवाल, अश्वनी कुमार दास, अनिलराम, अभय मिंज, हरीश जांगडे़, उत्तम राठौर, संगीता िंसह राजपूत, जवाहर लाल गोंड़, पवन सिंह कंवर, ओमप्रकाश श्रीवास, परमानंद राठौर, राजेश साहू, पुखराम महिलांगे, जागेश्वर यादव, प्रकाश वारसांगडे, गिरीश कुमार दुबे, महेत्तर सिंह राज, तीज बाई यादव, श्याम लाल यादव, संतोष सांडे, प्रेमप्रकाश श्रीवास, गुरवीन दास, आशा राम, विनोद कंवर, सुरज सिंह कंवर, रूपेश निषाद, केशव पटेल, नमन जैन, दिलेश्वर यादव, सुमित्रा बाई, बीजलाल, राधेलाल, उत्तरीसेवाईया, मालती सराफ, किरण तिवारी, उर्मिला पाण्डेय, रश्मि मिश्री, राजश्री काले, अनिता पाण्डेय, रेखा सोनकर, कंचन जगवानी, अनिता रात्रे, सुशीला खुंटे, शीला मिर्री, राजकुमार, लक्ष्मीन शर्मा, शोभा शर्मा, नीलम सोनकर, गणेशी यादव, लीला सिंह, अनिता सक्सेना, इंद्रावती शर्मा, पूजा तिवारी, जयलता पटेल, संजू शर्मा, रहिजा रविन्दर, कल्पना हेराल्ड, सरोजनी केरकट्टा, संगीता दास, सुलेखा राय, तुलकुमारी आदि के साथ काफी संख्या में मतदातागण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    By Chhattisgarh ExpressJune 12, 202652

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़…

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.