Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    September 12, 2026

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»स्याही के निशान के साथ सेल्फी दिखाएं, खरीदी पर मिलेगा अतिरिक्त आकर्षक डिस्कांउट
    कोरबा

    स्याही के निशान के साथ सेल्फी दिखाएं, खरीदी पर मिलेगा अतिरिक्त आकर्षक डिस्कांउट

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    स्याही के निशान के साथ सेल्फी दिखाएं, खरीदी पर मिलेगा अतिरिक्त आकर्षक डिस्कांउट
    छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस.न्यूज़
    कोरबा 25 अप्रैल 2024 – लोकसभा निर्वाचन 2024 में कोरबा लोकसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान हो, सभी लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर अनिवार्य रूप से मतदान करें, इस हेतु कोरबा नगर के व्यवसायियों ने अनोखी पहल करते हुए मतदान करने वाले मतदाताओं को उनके द्वारा खरीदे गए सामान पर आकर्षक डिस्कांउट दिए जाने की घोषणा की गई है, यह डिस्कांउट व्यवसायियों द्वारा दिए जा रहे नियमित डिस्कांउट के अतिरिक्त होगा। अभी तक कोरबा नगर के 01 दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों द्वारा डिस्कांउट की घोषणा की गई है, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की इस अनोखी पहल से निश्चित रूप से मतदाता मतदान हेतु जागरूक होंगे तथा मतदान प्रतिशत बढे़गा। जिला चेम्बर आफ कामर्स तथा नगर के व्यवसायीबंधुआें ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर अनिवार्य रूप से मतदान करें।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यापक पैमाने पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं तथा जिला प्रशासन व शासन के विभिन्न विभागों के साथ-साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का सहयोग इस कार्यक्रम में लिया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई द्वारा विगत दिवस जिला चेम्बर आफ कामर्स व व्यवसायीबंधुओं की बैठक लेकर मतदाता जागरूकता की दिशा में उनकी सहभागिता का आव्हान किया गया था। कोरबा शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, व्यवसायीबंधुओं व जिला चेम्बर आफ कामर्स के साथ-साथ अन्य व्यापारी संघों के द्वारा अनूठी पहल करते हुए मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है, विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा मतदान करने के पश्चात उनके प्रतिष्ठानों में खरीदी हेतु पहुंचने वाले मतदाताओं को सामग्रियों में आकर्षक डिस्कांउट दिया जाएगा। जिला चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष श्री योगेश जैन ने बताया कि नगर के अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा यह डिस्कांउट दिया जाएगा, इस विशेष छूट का लाभ लेने के लिए मतदाता को मतदान केन्द्र के सामने ऊंगली पर स्याही निशान के साथ अपनी स्वयं की सेल्फी फोटो दिखाना आवश्यक होगा। यह डिस्कांउट दुकानों द्वारा नियमित रूप से दिए जाने वाले डिस्कांउट के अतिरिक्त होगा।
    इन प्रतिष्ठानों ने की डिस्कांउट की घोषणा – नगर के जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा डिस्कांउट का लाभ दिए जाने की घोषणा अभी तक की गई है, उनमें पुस्तक महल निहारिका द्वारा 10 प्रतिशत, श्रद्धा बैग हाउस निहारिका द्वारा 10 प्रतिशत, सुरती सुहाग भण्डार कोरबा द्वारा 10 प्रतिशत, सलुजा बुट हाउस मेन रोड कोरबा द्वारा 10 प्रतिशत, विद्या बुक डिपो कोरबा द्वारा 10 प्रतिशत, अप्सरा इलेक्ट्रानिक कोरबा द्वारा 05 प्रतिशत, गोयल प्रिंटिंग मटेरियल कोरबा द्वारा 05 प्रतिशत, सूरज मेगामार्ट निहारिका द्वारा 05 प्रतिशत, विकास मेगामार्ट घंटाघर द्वारा 05 प्रतिशत, नरेश ब्रदर्स पंतजलि उत्पाद द्वारा 05 प्रतिशत, मामाजी फास्टफूड टी.पी.नगर द्वारा 05 प्रतिशत, जय दुर्गा मोबाईल दीपका द्वारा मोबाईल एससरिज पर 10 प्रतिशत और मोबाईल पर गिफ्ट, रतेरिया सूपर बाजार दर्री रोड कोरबा द्वारा 05 प्रतिशत के डिस्कांउट की घोषणा की गई है, इसी प्रकार पोस्टर प्वाइंट कोरबा एवं विकास मेन्स एण्ड मोबाईल प्वाइंट पाली द्वारा मोबाईल खरीदी पर 1000 रूपये का ब्लूटूथ ईयरफोन मुफ्त में देने को कहा  गया है।
    मतदान केन्द्रों पर ठंडे पानी आदि की व्यवस्था – मतदान केन्द्रों के पास बढ़ती गर्मी को देखते हुए मतदाताओं को स्वच्छ ठंडे पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध रहे, इस दिशा में भी विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व संस्थाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता की पहल की है। उनके द्वारा मतदान केन्द्रों से 100 मीटर की दूरी पर काउंटर स्थापित कर इन काउंटरों के माध्यम से मतदान हेतु पहुंचने वाले मतदाताओं को ठंडा पेयजल, नीबू पानी आदि की व्यवस्थाएं किए जाने की घोषणा की गई है, जिला चेम्बर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष एम.डी.माखीजा ने साडा कन्या स्कूल टी.पी.नगर स्थित मतदान केन्द्रों के लिए शरबत व ठंडे पानी की व्यवस्था तथा व्यापारी संघ दर्री रोड कोरबा की ओर से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग कोरबा स्थित मतदान केन्द्रों हेतु मतदाताओं के लिए शरबत व ठंडे पानी की व्यवस्था तथा जरनल मर्चेंट एसोसिएशन निहारिका कोरबा द्वारा मिनीमाता कालेज स्थित मतदान केन्द्रों के मतदाताओं को पानी शरबत आदि की व्यवस्था किए जाने की पहल की गई है। इसी प्रकार अन्य मतदान केन्द्रों के लिए भी व्यवसायीबंधु व प्रतिष्ठान सामने आ रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026328

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Big News

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 12, 202651

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…..…

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.