Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»उम्रदराज और दिव्यांगजनों ने होम वोटिंग कर सशक्त लोकतंत्र निर्माण में निभाई सहभागिता
    कोरबा

    उम्रदराज और दिव्यांगजनों ने होम वोटिंग कर सशक्त लोकतंत्र निर्माण में निभाई सहभागिता

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उम्रदराज और दिव्यांगजनों ने होम वोटिंग कर सशक्त लोकतंत्र निर्माण में निभाई सहभागिता

    होम वोटिंग के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने का मिला मौका:- मतदाता हीरालाल

     

    कोरबा 27 अप्रैल 2024/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़. : शारीरिक असमर्थता तथा अति वृद्धावस्था के कारण बूथ तक पहुंचकर मतदान करने में असमर्थ लोगों ने होम वोटिंग के जरिये अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी दी। अनुपस्थित श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांगजनों ने अपने घर पर ही मतदान किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग की इस सुविधा पर खुशी जताई।

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के हर एक नागरिक को मतदान में शामिल होने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु होम वोटिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है। जिसका लाभ शारीरिक असमर्थता एवं वृद्धावस्था के कारण मतदान केन्द्र तक पहुँच पाने में असमर्थ अनेक बुजुर्ग तथा दिव्यांग मतदाता को मिल रहा है एवं वे अपने घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर पा रहे हैं। कोरबा संसदीय क्षे़त्र अंतर्गत जिले के कोरबा व रामपुर विधानसभाओं के चिन्हाकिंत बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग किया। होम वोटिंग कराने के लिए नियुक्त मतदान अधिकारी उनके घरों में पहुँचे। मतदान अधिकारियों को अपने घर में देखकर मतदाताओं सहित उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की।

    कोरबा के दुरपा बस्ती निवासी दिव्यांग श्री हीरालाल विश्वकर्मा ने होम वोटिंग के माध्यम से अपना मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि वोट देकर उन्हें बहुत खुशी
    हो रही है। उन्हें होम वोटिंग के माध्यम से घर पर ही मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला। इस हेतु उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और मतदान अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। बरमपुर के लकवाग्रस्त 65 वर्षीय श्री रामनारायण पटेल ने आयोग की इस नई व्यवस्था को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। उन्होंनेे कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए इस नई व्यवस्था के फलस्वरूप अब देश का कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित नही होगा। रामपुर विधानसभा के ग्राम बिंझकोट के 88 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता श्री मंगलराम का भी होम वोटिंग के जरिए मताधिकार का सपना साकार हुआ। मतदाता के बेटे ने कहा कि भारत निर्वाचन अयोग की इस अच्छी पहल के कारण उम्रदराज और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार से वंचित होने से बच रहे हैं। उनके लिए यह सुविधा बहुत लाभकारी है। बिना परेशानी के वे घर पर ही वोट देकर लोकतंत्र में अपनी भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं।

    हमें मतदान अवश्य करना चाहिए- बुधिया राम पटेल

    रामपुर विधानसभा अन्तर्गत ग्राम चचिया के 86 वर्षीय बुधिया राम पटेल ने आज घर पर मतदान दलों की उपस्थिति में मतदान किया। मतदान के पश्चात खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को घर पर मतदान की सुविधा देने बहुत ही अच्छी पहल है। हालाकि वे पहले मतदान केन्द्रों में मतदान करते थे। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमें मतदान अवश्य करना चाहिये। मतदान के दिन कुछ लोग घर पर समय बिता देते हैं और मतदान नहीं करते वहीं लोग कई बार आरोप लगाते हैं कि अच्छा जनप्रतिनिधि नहीं चुन पाया गया है। ऐसे लोगों से अपील है कि वे अपने पसंद का उम्मीदवार अवश्य चुनें ताकि क्षेत्र का विकास हो।

    इसी प्रकार जिले के कोरबा विधानसभा के अनुपस्थित श्रेणी के मतदाता ग्राम दुल्लापुर की दिव्यांग मतदाता सावित्री बाई केंवट, ग्राम अगारखार निवासी श्यामलाल भारिया, खम्हरिया की सावित्री बाई यादव, स्याहीमुड़ी की भानुमति सहित अनेक शारीरिक रूप से अस्वस्थ मतदाताओं ने आसानी से अपने घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले विधानसभा निर्वाचन के दौरान भी होम वोटिंग के माध्यम से उन्हें निर्वाचन में भाग लेने का अवसर मिला था। यह सुविधा मिलने से बुजुर्ग व्यक्तियो को बहुत सहारा मिलता है। मतदाता एवं उनके परिजनों ने निर्वाचन आयोग की इस व्यवस्था को अत्यंत कारगर एवं उपयोगी बताया एवं इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

    28 अप्रेल को विधानसभा कटघोरा तथा पाली-तानाखार क्षेत्र में होम वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी व अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। होम वोटिंग से पूर्व मतदान दल के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कराने के निर्देश दिए गए हैं। गठित दल द्वारा चिन्हित मतदाताओं के घर पहुंचकर पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मतदान की कार्यवाही संपन्न कराएंगे। इस दौरान मत की गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी करायी जाएगी। यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी की मतदाता निर्भीक होकर स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान कर सके। प्राप्त मतों को सुरक्षा के बीच सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026577

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Breaking news

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    By Chhattisgarh ExpressAugust 3, 20266

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों…

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.