Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व पत्रकार चेतन सूर्या का पुराने क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    October 15, 2026

    मामूली विवाद पर ईंट से हमला कर अधेड़ की हत्या, पुलिस ने 3 घंटे में तीनों आरोपियों को दबोचा

    October 15, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»वृक्ष ही हमारा जीवन है इसकी रक्षा हमारा धर्म है : डॉ. संजय गुप्ता
    Chhattisgarh

    वृक्ष ही हमारा जीवन है इसकी रक्षा हमारा धर्म है : डॉ. संजय गुप्ता

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJuly 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वृक्ष ही हमारा जीवन है इसकी रक्षा हमारा धर्म है : डॉ. संजय गुप्ता

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में पौधारोपण कर किया प्रकृति का श्रृंगार ,दिया पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा का संदेश।

    आगंतुक अतिथियों ने सप्राचार्य विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, लिया वृक्षों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का संकल्प

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: वृक्षारोपण यानी वृक्ष लगाना। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है। इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है।वृक्ष हमारे लिए ऑक्सीजन प्रदाता का कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त वृक्षों से हमें अनेक उपयोगी वस्तुएं पदार्थ प्राप्त होते हैं। इसलिए जीवन में वृक्षों के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। वृक्षों से लाभ दशकों से हमें अनेक तरह की उपयोगी पदार्थ जैसे लकड़ी, औषधियां, गोंद, छाल, फल-फूल आदि प्राप्त होते हैं।

    वृक्षारोपण प्रदूषण को कम करता है

    वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। यदि अधिक पेड़ लगाए जाएं तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाएगा। वृक्षारोपण प्रदूषण को भी कम करता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित होता है।
    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में वैसे तो पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का विशेष खयाल रखा जाता है।हर छोटे – बड़े अवसरों पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर प्रकृति को सम्मान देते हुए मां धरती को सजाने वा संजोने का कार्य किया जाता है।आज की स्थिति में इंडस पब्लिक स्कूल परिसर में हर्बल गार्डन अपने जीवंत स्वरूप में सबका हृदय आह्लादित करता है साथ ही विद्यालय परिसर का वातावरण भी शुद्ध रहता है।उच्च कक्षा स्तर के विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान के लिए भी एक बहुत ही सुंदर और सुरक्षित माध्यम उपलब्ध होता है।
    यहां यह बताना आवश्यक है कि विद्यालय मेनप्रत्येक विद्यार्थी एवं स्टाफ के जन्मदिन पर पौधा रोपण किया जाता है।

    वृक्षारोपण कार्यक्रम में ये रहे शामिल

    बृहद रूप से किए गए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में नव आगंतुक अतिथियों के द्वारा विद्यालय के यशश्वी प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिया ।डॉक्टर संजय गुप्ता के साथ विद्यालय परिसर में उपस्थित अतिथियों में क्रमशः श्री आशीष कुमार साहू (सर्विस इंचार्ज छत्तीसगढ़ रायपुर-बजाज इलेक्ट्रिकल लिमिटेड), श्री धर्मेंद्र देशमुख (सर्विस इंचार्ज, बजाज इलेक्ट्रिकल लिमिटेड कोरबा जिला), डॉ अनिल कुमार (डिप्टी सीएमओ एनसीएस गेवरा), डॉ पवन कुमार (डिप्टी सीएमओ सीएच गेवरा), डॉक्टर यू पी सिंह (मेडिकल ऑफिसर एसीबी इंडिया लिमिटेड), श्री राजकुमार शर्मा (एरिया पर्सनल मैनेजर दीपका एरिया) उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने सप्राचार्य अपने कर कमल से विद्यालय परिसर में औषधीय एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया।

    पर्यावरण को विविध और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अधिक पेड़ लगाकर मदद करना हमारा काम है:  डॉ संजय गुप्ता

    सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह भाव रखा कि वृक्षारोपण विभिन्न उद्देश्यों के लिए पौधों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया है। इसके अलावा, वृक्षारोपण के पीछे कई कारण हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण हैं वानिकी, भूमि सुधार और भूनिर्माण। वृक्षारोपण की प्रत्येक प्रक्रिया अपने तरीके से महत्वपूर्ण और अनोखी है।अपने पर्यावरण को विविध और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अधिक पेड़ लगाकर मदद करना हमारा काम है। किसी क्षेत्र में अधिक हरियाली और पौधे जोड़ने के लिए पेड़ लगाना महत्वपूर्ण है। पेड़ जानवरों और पौधों के लिए घर हैं, और जब हम बहुत सारे पेड़ काटते हैं, तो हम उनके घरों को छीन रहे हैं।पेड़ लंबे समय तक ऑक्सीजन प्रदान करके, वायु की गुणवत्ता में सुधार करके, जलवायु सुधार करके, जल संरक्षण करके, मिट्टी को संरक्षित करके और वन्यजीवों का समर्थन करके अपने पर्यावरण में योगदान करते हैं। हमें स्वयं भी और आने वाली पीढ़ी को भी वृक्षों का महत्व बताकर वृक्षारोपण हेतु प्रेरित अवश्य करना चाहिए वृक्ष हमारे मां है और मां की सुरक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य है।

    हमें स्वयं और प्रत्येक को भी वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करना चाहिए : डॉ संजय गुप्ता

    प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि वृक्ष सनातन काल से ही हमारी सभ्यता और संस्कृति का परिचायक रही है हमें उनकी सुरक्षा संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हमें स्वयं और प्रत्येक को भी वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करना चाहिए। वृक्ष हमें छाया प्रदान करते है।
    प्राणवायु प्रदान करते है, फल, फूल, औषधि, लकड़ी प्रदान करते है वर्षा के जल को मिट्टी में संरक्षित करते है, मिट्टी के कटाव को रोकते है, वातावरण को शुद्ध रखते है, पशु पक्षियों के रहने का आसरा बनते है।

    हम आज से संकल्प लें कि हमें वृक्षों को न काटने देना है न ही काटेंगे साथ ही आने पीढ़ी को भी वृक्ष रोपण हेतु प्रेरित करेंगे। वन भूमि का कटाव रोकने में सहायक होते हैं तथा नदियों की गति को नियंत्रित रखते हैं। वनों की बदौलत भूमि के उपजाऊ कण सुरक्षित रहते हैं लेकिन आज इन सभी चीजों का अभाव हो गया है। अतः आज अधिक-से-अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित कर हमारे जीवन को खुशहाल बनाने की आवश्यकता है

    Indus public school dipka
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल: दीपका वर्कशॉप परिवार ने कराया अनाथ युवक और गरीब युवती का विवाह

    June 27, 2026

    अब आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 26, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026588

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026400

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026374

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026312
    Don't Miss
    Big News

    पूर्व पत्रकार चेतन सूर्या का पुराने क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    By Chhattisgarh ExpressOctober 15, 2026116

    पूर्व पत्रकार चेतन सूर्या का पुराने क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच…

    मामूली विवाद पर ईंट से हमला कर अधेड़ की हत्या, पुलिस ने 3 घंटे में तीनों आरोपियों को दबोचा

    October 15, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 6, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, पढिए पूरी खबर 

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.