Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गुजरात को ₹19,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा

    April 2, 2026

    ICC T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, अभिषेक नंबर-1, टॉप 10 में चार खिलाड़ी शामिल!

    April 2, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान, 13 दिनों में ₹1500 करोड़ के करीब!

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»कोरबा»वन्य प्राणियों के शिकार के अपराधियों को भेजा गया जेल
    कोरबा

    वन्य प्राणियों के शिकार के अपराधियों को भेजा गया जेल

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJuly 23, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वन्य प्राणियों के शिकार के अपराधियों को भेजा गया जेल


    कोरबा 23 जुलाई 2024/ वन्य प्राणियों के शिकार के संबंध में ग्राम दमिया निवासी महेन्द्र गंधर्व के घर से प्राप्त वन्य प्राणियों के शव एवं अंग के संबंध में वनमण्डलाधिकारी कटघोरा के निर्देशन में अपराध पंजीबद्ध कर अपराधियों की तलाश की जा रही थी। अपराधी बार-बार ठिकाना बदल रहे थे। जिससे उन्हें पकड़ने में परेशानी हो रही थी। वनमण्डलाधिकारी कटघोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों को ग्राम दमिया में गिरफ्तार कर उनका बयान दर्ज किया गया है। सभी अपराधियों ने वन्यप्राणी का 11 के.व्ही. विद्युत प्रवाह तार जंगल में फैलाकर शिकार करना स्वीकार किया। अपराधियों के विरूद्ध भारतीय वन्यप्राणी अधिनियम 1972 के तहत् प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पाली में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में अपराध सिद्ध होने से अपराधियों को जेल भेजा गया है। इस अपराध के मुख्य आरोपी महेन्द्र गंधर्व अभी भी फरार है। अपराध में शामिल महेन्द्र की पत्नी निर्मला बाई को भी जेल दाखिल किया गया है। अपराधियों को पकड़ने में मुख्य रूप से श्री संजय लकड़ा, परिक्षेत्र अधिकारी पाली, श्री यशमन कुमार आडिल, सर्किल फारेस्ट ऑफिसर पाली, श्री दीपक कुमार पटेल, बीट फारेस्ट ऑफिसर लाफा, श्री राजेश कुमार धिरही, बीट फारेस्ट ऑफिसर पोटापानी, श्री सुरेश सिंह ठाकुर, बीट फारेस्ट ऑफिसर पाली, श्रीमति सविता पटेल, बीट फारेस्ट ऑफिसर, श्रीमति अनिता कुंवर, बीट फारेस्ट ऑफिसर पूटा श्री विरेन्द्र कुमार वाहन चालक का योगदान रहा।
    गौरतलब है कि वनमंडलाधिकारी कटघोरा को दिनांक 18.07.2024 को सूचना प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पाली के 07 सदस्यीय टीम गठित कर उप वनमंडलाधिकारी पाली के द्वारा सर्च वारंट जारी कर ग्राम दमिया में महेन्द्र गंधर्व/संतराम गंधर्व के घर में सर्च करने पहुंचा, सर्च करने पहुंची टीम देख कर महेन्द्र एवं उसके साथी घर में ताला लगाकर फरार हो गये,

    तत्पश्चात् पुलिस के दो बल एवं राजस्व के आर. आई. को सूचना देकर बुलाया गया। महेन्द्र गंधर्व के घर में ताला लगा होने के कारण पुलिस, राजस्व एवं स्थानीय गांव के सरपंच, पंच की उपस्थिति में वन विभाग की टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर ताला तोड़ा गया। ताला तोड़ने के पश्चात् घर के अंदर की तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान महेन्द्र गंधर्व के घर में कटा हुआ चीतल का मांस,एक नग भुना हुआ जंगली सुअर पाया गया। सभी 01 नग जंगली सुअर का शव 38 कि.ग्रा., 09 बंडल सेटरिंग तार, 02 नग नायलोन जाल, 01 नग फरसा, 01 नग प्लास्टिक बोरी खून से सना हुआ, 02 नग लकड़ी का गुटका, चीतल का मांस कटा हुआ बाल्टी में 16 कि.ग्रा. एवं बोरी में 38 कि.ग्रा., नायलोन जाली 02 गुच्छा, चीतल का सिंग 04 नग 01 नग चीतल का सिर वजन 2.500 कि.ग्रा., 02 बंडल बिजली तार, 01 नग कुल्हाड़ी, 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएच 0370 (हीरो स्पलैण्डर) को जप्तकर वन्यप्राणी के मांस एवं शव को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026137

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 202654

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद

    March 30, 202648

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202645
    Don't Miss
    India

    गुजरात को ₹19,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा

    By Chhattisgarh ExpressApril 2, 20261

    INDIA. गुजरात के वाव-थराद जिले के नानी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए…

    ICC T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, अभिषेक नंबर-1, टॉप 10 में चार खिलाड़ी शामिल!

    April 2, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान, 13 दिनों में ₹1500 करोड़ के करीब!

    April 2, 2026

    पंजाब किंग्स का धमाका, गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.