Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावधान! सार्वजनिक जगह में पेशाब या कचरा फेंका तो देना होगा जुर्माना

    March 29, 2026

    बाइक सवार को बचाने में बेकाबू हुआ ट्रेलर, राखड़ समेत सड़क पर पलटा

    March 29, 2026

    रफ्तार बनी मौत का कारण: बस से भीषण टक्कर में एक ही परिवार खत्म

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»कोरबा»त्योहारी सीजन:  सड़कों पर बढ़ा यातायात का दबाव, कई स्थानों पर लग रहा जाम
    कोरबा

    त्योहारी सीजन:  सड़कों पर बढ़ा यातायात का दबाव, कई स्थानों पर लग रहा जाम

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressOctober 6, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    त्योहारी सीजन:  सड़कों पर बढ़ा यातायात का दबाव, कई स्थानों पर लग रहा जाम

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : 3 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो चुका है आगामी 12 अक्टूबर को दशहरा और 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया है लोग अपने घरों से निकलकर देवी मंदिर, देवी स्थल, दुर्गा पंडाल सहित दुकानों में खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। लिहाजा सड़कों पर यातायात का दबाव बहुत बढ़ गया है

    सबसे गंभीर स्थिति ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में शारदा विहार मोड़ से लेकर नहर चौक से ओवरब्रिज तक की है। शाम होते ही इस मार्ग पर गाड़ियों के पहिए रेंगने लगते हैं।

    शनिवार शाम इस मार्ग पर एक बार फिर गाड़ियों का दबाव इतना बढ़ गया कि यातायात की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। गाड़ियों को आगे बढ़ने में काफी दिक्कत हो रही थी। काफी कोशिश के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक-एक कर गाड़ियों को आगे की ओर बढ़ाया गया। इस मार्ग पर त्योहारी सीजन में हर साल जाम की समस्या निर्मित होती है। इसे ठीक करने के लिए नगर निगम की ओर से कुछ प्रयास किए गए हैं लेकिन इसके जरिए यहां लगने वाली जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। लोग इस सड़क से निकलते ही नहर चौक के पास जाम में अक्सर फंस जाते हैं। इसके पीछबड़ा कारण यहां सड़क पर डिवाइडर का नहीं होना है।

     

    पुलिस ने बसों को किया डायवर्ट लेकिन नहीं मान रहे चालक, ट्रैक्टर पर भी रोक की जरूरत

     

    नहर चौक से लेकर ओवरब्रिज तक और नहर चौक से संजय नगर रेल फाटक पर जाम नहीं लगे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोशिश की जा रही है। मगर वाहनों की संख्या इतनी अधिक है कि 15 से 20 सेकेंड के लिए एक छोर पर वाहनों को रोकने से दूसरे छोर पर लाइन लंबी हो जाती है। नहर चौक से संजय नगर रेल फाटक और राताखार की ओर जाने वाले मार्ग पर भी गाड़ियों की संख्या शाम को बढ़ जाती है। इस मार्ग पर जाम न लगे इसके लिए हाल ही में यातायात पुलिस ने यात्री बसों के चलने पर रोक लगा दी थी। बस ऑपरेटरों को कहा गया था कि वे ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड से निकलकर स्टेडियम मार्ग के रास्ते राताखार होकर चांपा रोड या राताखार से कुसमुंडा की ओर आना-जाना करें। कुछ दिनों तक बस ऑपरेटरों ने पुलिस के निर्देशों का पालन किया लेकिन अब ऑपरेटर आनाकानी कर रहे हैं। शनिवार शाम को भी नहर चौक पर चांपा की तरफ से एक बस आकर फंस गई। इससे दोनों ओर चौक पर जाम की स्थिति निर्मित हुई। दोपहिया और तीन पहिया गाड़ियों के चालक इसमें फंस गए। चारपहिया वाहन भी मार्ग पर रेंगतेे हुए नजर आए। नहर चौक से रेत लेकर ट्रैक्टर भी आना-जाना करते हैं। त्योहारी सीजन में इस रास्ते ट्रैक्टर के गुजरने पर भी रोक लगाने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026

    रेस्क्यू: हरदी बाजार में कुएं के भीतर फंसा था जहरीला ‘अहिराज’…. जितेंद्र सारथी ने सुरक्षित निकाला

    March 1, 2026

    दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, लगी भीषण आग, जिंदा जल गया चालक

    February 24, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202629

    सावधान! सार्वजनिक जगह में पेशाब या कचरा फेंका तो देना होगा जुर्माना

    March 29, 202620

    बाइक सवार को बचाने में बेकाबू हुआ ट्रेलर, राखड़ समेत सड़क पर पलटा

    March 29, 202616

    रफ्तार बनी मौत का कारण: बस से भीषण टक्कर में एक ही परिवार खत्म

    March 29, 202615
    Don't Miss
    Delhi

    सावधान! सार्वजनिक जगह में पेशाब या कचरा फेंका तो देना होगा जुर्माना

    By Chhattisgarh ExpressMarch 29, 202620

    INDIA. संसद में यदि जन विश्वास विधेयक, 2025 पारित हो जाता है, तो सार्वजनिक स्थानों पर…

    बाइक सवार को बचाने में बेकाबू हुआ ट्रेलर, राखड़ समेत सड़क पर पलटा

    March 29, 2026

    रफ्तार बनी मौत का कारण: बस से भीषण टक्कर में एक ही परिवार खत्म

    March 29, 2026

    1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, नई टोल दरें लागू, कैश पेमेंट पूरी तरह बंद

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.