Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा पुलिस का बड़ा शिकंजा: अवैध गांजा और महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप”

    September 20, 2026

    आस्था और उमंग की अनूठी मिसाल: कुशवाहा परिवार के घर विराजे बप्पा, 10 दिनों तक गूंज रहे गणेश मंत्र

    September 20, 2026

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»India»कैलिफोर्निया में पकड़ा गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, सलमान के घर फायरिंग केस से जुड़े हैं तार
    India

    कैलिफोर्निया में पकड़ा गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, सलमान के घर फायरिंग केस से जुड़े हैं तार

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    INDIA. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनमोल को चार-पांच दिन पहले कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया। भारतीय अधिकारी इस बारे में पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।

    पिछले दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका से वापस लाने के लिए मुंबई पुलिस ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की थी। अनमोल के अमेरिका में होने की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण का एक प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को भेजा था।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने अनमोल के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था। इसे वहां से विदेश मंत्रालय को भेजा गया। लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई को 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में वांछित आरोपी नामजद किया गया है। विक्की गुप्ता औऱ सागर पाल ने यह गोलीबारी की थी।

    अनमोल के खिलाफ जारी किया गया था लुकआउट सर्कुलर-  इससे पहले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ अप्रैल में ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया था। एनआईए ने बिश्नोई बंधुओं सहित नौ आरोपियों के खिलाफ अगस्त 2022 में एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें उन पर ‘केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने, युवाओं की भर्ती करने’ के अलावा ‘प्रमुख व्यक्तियों की लक्षित हत्याओं’ की साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया है।

    ‘छोटे गुरुजी’ और ‘छोटे डॉन’ है अनमोल की पहचान- अनमोल लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। लॉरेंस गैंग में उसे छोटे गुरुजी के नाम से बुलाते हैं। जरायम की दुनिया में उसकी एक और पहचान है। उसके गुर्गे उसे छोटे डॉन भी कहते हैं। अनमोल लॉरेंस से 6 साल छोटा है। जरायम की दुनिया में उसका कद काफी बड़ा है। 25 साल की उम्र में वह अमेरिका, अजरबैजान, कनाडा, केन्या, यूएई, पुर्तगाल और मेक्सिको के अलावा भारत में 1000 से ज्यादा शूटर्स को ऑपरेट कर रहा है।

    कौन है अनमोल बिश्नोई-  पंजाब के फजिल्का का रहने वाला अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु गैंगस्टर लॉरेंस का भाई है। जांच में पता चला है कि वह कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उसका नाम सामने आया था। 2023 में एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें बताया गया कि वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया है। पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया। अनमोल पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जोधपुर जेल में रह चुका है। उसे अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था।

    Anmol arrested in California Gangster Lawrence Bishnoi's
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    ‘नागिन 7’ में नाग गुरु बने अक्षय कुमार, नए प्रोमो पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

    April 6, 2026

    ट्रंप की ‘सब कुछ तबाह’ करने की धमकी पर भड़का ईरान, दी विनाशकारी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

    April 6, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026398

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026348

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Korba police

    कोरबा पुलिस का बड़ा शिकंजा: अवैध गांजा और महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप”

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 20, 20269

    कोरबा पुलिस का बड़ा शिकंजा: अवैध गांजा और महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा…

    आस्था और उमंग की अनूठी मिसाल: कुशवाहा परिवार के घर विराजे बप्पा, 10 दिनों तक गूंज रहे गणेश मंत्र

    September 20, 2026

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    September 20, 2026

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.