Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हर समाज के चहेते बने मंत्री लखनलाल, दो साल में ही विभिन्न समाजों के लिए 52 विकास कार्यों की रखी नींव

    April 12, 2026

    मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई : 37 करोड़ रूपए का सोना जब्त, 24 महिलाएं गिरफ्तार

    April 11, 2026

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Delhi»मौसेरी बहन से लव मैरिज…अब 7 साल बाद Love Story का खौफनाक अंत
    Delhi

    मौसेरी बहन से लव मैरिज…अब 7 साल बाद Love Story का खौफनाक अंत

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 3, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कानपुर/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस। पत्नी और उसे बचाने आई सास की हत्या करने के आरोपी जोसेफ पीटर को चकेरी पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वादी न मिलने पर चौकी प्रभारी विनीत त्यागी ने खुद वादी बनकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    बता दें, कानपुर के चकेरी के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी जोसेफ पीटर ने रविवार रात पत्नी कामिनी व उसकी मां पुष्पा की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हथौड़ा और चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। एडिशनल डीसीपी पूर्वी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कामिनी की बहन ने कहा कि वह मंगलवार सुबह शहर पहुंचेगी, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा लेकिन वह नहीं पहुंची।

    हत्या के आरोपी जोसेफ ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी मौसेरी बहन से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। इसके चलते परिजनों ने उससे नाता तोड़ लिया था। इसके बाद जोसेफ ससुराल में ही घर जमाई बनकर रहने लगा। कामिनी दिल्ली निवासी किसी शख्स से अक्सर फोन पर बातचीत करती थी। अवैध संबंध के शक में दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। बार-बार मना करने के बाद भी कामिनी नहीं मान रही थी। इससे जोसेफ काफी नाराज था। कामिनी की मां पुष्पा भी बेटी का पक्ष लिया करती थी। रविवार रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई सास पुष्पा की भी हत्या कर दी।

    वारदात के दौरान दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो खून से लथपथ दोनों के शव पड़े मिले। आरोपी बेड पर बैठा हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के किसी और से अवैध संबंध की बात कबूली है।

    हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी के दिल्ली के एक युवक से दो साल से संबंध थे। वह अक्टूबर माह में बिना बताए गायब हो गई थी। कई दिन बाद घर लौटने पर कामिनी को समझाया और कई बार युवक से संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। रात में कामिनी फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। रोकने पर वह झगड़ा करने लगी, तो गुस्से में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। सास पुष्पा बेटी को बचाने आई तो उसे भी मार डाला। एडीसीपी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

    Love marriage with cousin sister… now after 7 years the love story has a horrific end
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    पिता के जाते ही बेटे ने किया खौफनाक कांड, 10 महीने की शादी का दर्दनाक अंत

    April 10, 2026

    आसनसोल रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ‘4 मई के बाद गुंडाराज खत्म’

    April 10, 2026

    निर्दयी सौतेली मां! 3 साल की मासूम को लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

    April 9, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026147

    राशन वितरण में लापरवाही पर आक्रोश, पार्षदों ने दी ‘चक्काजाम’ की चेतावनी

    April 6, 202674

    तालाब में नहाने गई मां-बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; विरोध पर घर में घुसकर दी धमकी

    April 11, 202668

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 202659
    Don't Miss
    Big News

    हर समाज के चहेते बने मंत्री लखनलाल, दो साल में ही विभिन्न समाजों के लिए 52 विकास कार्यों की रखी नींव

    By Chhattisgarh ExpressApril 12, 20265

    हर समाज के चहेते बने मंत्री लखनलाल, दो साल में ही विभिन्न समाजों के लिए…

    मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई : 37 करोड़ रूपए का सोना जब्त, 24 महिलाएं गिरफ्तार

    April 11, 2026

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    तालाब में नहाने गई मां-बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; विरोध पर घर में घुसकर दी धमकी

    April 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.