दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस सभी दल जमकर चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी भी AAP और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने तो आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल यानी राष्ट्र विरोधी करार दिया है। इसके साथ ही अजय माकन ने ये भी कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना कांग्रेस की एक भूल थी जिसे अब सुधारना जरूरी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
