Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा: 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    July 7, 2026

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित वार्ड क्रमांक 62 में गिरी मकान की बाउंड्री वॉल

    July 7, 2026

    चाकाबुड़ा स्कूल परिसर और कक्षाओं में भरा पानी, कैसे हो पढ़ाई?

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»छत्तीसगढ़»निकाय चुनाव: प्रदेश में चुनाव तक नियुक्ति और तबादले पर लगेगी रोक
    छत्तीसगढ़

    निकाय चुनाव: प्रदेश में चुनाव तक नियुक्ति और तबादले पर लगेगी रोक

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। राज्य सरकार ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही चुनाव की घोषणा हो सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने चुनाव आचार संहिता को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार, चुनाव की घोषणा होते ही सरकारी नियुक्तियों और तबादलों पर रोक लग जाएगी।

    31 दिसंबर 2024 को चुनाव तारीखों की घोषणा होने की संभावना है। यदि इस दिन घोषणा नहीं होती है, तो चुनाव प्रक्रिया एक महीने तक टल सकती है, क्योंकि 1 जनवरी से नई मतदाता सूची पर काम शुरू हो जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है।

    छुट्टी के लिए कलेक्टर की इजाजत जरूरी

    सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने 14 पन्नों की गाइडलाइन जारी की है। स्पष्ट किया गया है कि चुनाव घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होगी। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को अवकाश के लिए कलेक्टर की अनुमति अनिवार्य होगी।

    वहीं, चुनाव के दौरान सरकार के मंत्री नई घोषणाएं नहीं कर सकेंगे। वे किसी भी भूमिपूजन या उद्घाटन कार्यक्रमों में हिस्सा भी नहीं ले सकेंगे।

     

    मंत्रियों के लिए यह है निर्देश

    गाइडलाइन में मंत्रियों के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। मंत्री के निजी दौरों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल नहीं लगाया जाएगा। सरकारी रेस्ट हाउस में मंत्री केवल अधिकारियों और कर्मचारियों से ही मिल सकते हैं। निजी स्थान पर किसी से मिलने की अनुमति नहीं होगी।

     

    यह भी है प्रमुख बिंदु

    • चुनाव प्रचार सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम और पता अनिवार्य।
    • चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के लेन-देन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
    • मंत्री आचार संहिता के दौरान किसी अनुदान की घोषणा नहीं कर सकते।
    • सरकारी कर्मचारी चुनाव प्रचार या राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेंगे।
    • चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी, निगरानी रखी जाएगी।

    10 निगमों में होगा चुनाव

    राज्य के 14 नगर निगमों में से 10 में चुनाव होगा। इनमें अंबिकापुर, धमतरी, कोरबा, बिलासपुर, चिरमिरी, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, दुर्ग और रायपुर है। वहीं रिसाली, भिलाई, बीरगांव और भिलाई-चरोदा में अभी चुनाव नहीं है।

    यह भी पढ़ें- ड्रग्स तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी, छात्रा को गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 10 लाख

    13 नगर निगमों में कांग्रेस

    राज्य के 14 में से 13 नगर निगमों में कांग्रेस के महापौर है। वर्ष 2019 में चुनाव हुए थे तब जगदलपुर की महापौर साफिरा साहू ने कांग्रेस से ही चुनाव जीता था। अब वह भाजपा में है। पिछली बार के चुनाव में पार्षदों ने महापौर का चुनाव किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, हैदराबाद से 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

    April 6, 2026

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026560

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026345

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026305

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026272
    Don't Miss
    Big News

    रायपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा: 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    By Chhattisgarh ExpressJuly 7, 202612

    रायपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा: 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई…

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित वार्ड क्रमांक 62 में गिरी मकान की बाउंड्री वॉल

    July 7, 2026

    चाकाबुड़ा स्कूल परिसर और कक्षाओं में भरा पानी, कैसे हो पढ़ाई?

    July 6, 2026

    राज ज्वेलर्स छुरी लूटकांड का खुलासा: जेल में बनी थी गैंग, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.