Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Entertainment»पढ़ाई बीच में छोड़ अभिनय की दुनिया में उतरे थे अभिषेक, बॉलीवुड में बनाई खुद की पहचान
    Entertainment

    पढ़ाई बीच में छोड़ अभिनय की दुनिया में उतरे थे अभिषेक, बॉलीवुड में बनाई खुद की पहचान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    MUMBAI. अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन ने बच्चन फैमिली के इतर अपनी एक अलग पहचान भी बना ली है। हालांकि उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन की छाया में अपने फिल्मी कैरियर को प्रारम्भ किया। अमिताभ बच्चन का पुत्र होने के कारण से जहाँ उन्हें अच्छी फ़िल्में मिलने लगीं वहीं दूसरी ओर उनकी तुलना अमिताभ से होने लगी। अपने प्रारम्भिक समय में उनके कुछ विशेष सफलता नहीं मिली और उनकी कुछ फ़िल्में असफल रही, परन्तु धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मी जगत में अपनी अलग छवि बना ली। फ़िल्म ‘सरकार’, ‘युवा’, ‘बंटी और बबली’ से उन्होंने अपने अभिनय कौशल का भी प्रमाण दे दिया।

    अभिषेक का शुरुआती परिचय

    महाराष्ट्र के बम्बई में अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फ़रवरी, 1976 को हुआ था। उनके पिता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और माता प्रसिद्ध अभिनेत्री जया बच्चन हैं। उनकी एक बहन है श्वेता, जो उद्योगपति निखिल नंदा से विवाहित है। तो वहीं, उनके दादा हरिवंश राय बच्चन भी हिंदी साहित्य के जाने माने कवि रहे हैं। अभिषेक ने अपनी स्कूली शिक्षा ‘जमनाबाई नर्सरी स्कूल’, ‘बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल’ और दिल्ली के ‘मॉडर्न स्कूल’ से की। स्कूल ख़त्म करने के बाद उन्होंने ‘ऐग्लों कॉलेज’ में दाखिला लिया। अभिनेता बनने के लिए उन्होंने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी।

     

    मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय से की शादी

    उन्होंने ‘करिश्मा कपूर’ के साथ 2002 में अपने पिता अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अपनी सगाई की घोषणा की, हालांकि 2003 में बिना कोई कारण बताये दोनों परिवारों ने यह सगाई तोड़ दी। इसके बाद 14 जनवरी 2007 को उन्होंने 1994 की ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय के साथ अपनी सगाई की घोषणा की और 20 अप्रैल 2007 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए। वह एक पुत्री आराध्या के पिता भी हैं। जिसका जन्म मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुआ।

     

    मिला-जुला रहा फिल्मी सफर

    बच्चन खानदान के वारिस अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म रिफ्यूजी से की थी जो मध्यम रूप से सफल फिल्म थी, जिसमें करीना कपूर भी थीं। जिसके बाद लगभग चार वर्षों तक उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय किया जो ज्यादा सफल नहीं रहीं। 2004 में, उन्होंने फिल्म धूम में अभिनय किया जो उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी। इसके तुरंत बाद 2005 में उन्होंने बंटी और बबली, सरकार, दस और ब्लफमास्टर जैसी लगातार चार हिट फिल्में दीं।

     

    उसी साल बाद में वे फिर धूम 2 में दिखे जो काफी सफल रही। 2007 में उन्होंने गुरु फिल्म में काम किया जो फिर से एक बड़ी सफलता थी और उनकी पहली सोलो हिट थी। उसी साल जून 2007 में उनकी अगली फिल्म झूम बराबर झूम रिलीज हुई जो भारत में असफल रही, लेकिन विदेशी बाजार में सफल रही। 2008 में अभिषेक निर्माता बन गए। उनकी पहली निर्मित फिल्म पा थी। वे फिल्म के मुख्य अभिनेता और निर्माता थे।

     

    उन्होंने उसके बाद 2010 में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रावण फिल्म में अभिनय किया जो भारत में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। उनकी अगली फिल्म बोल बच्चन थी जो 2012 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही और पहले सप्ताह में 66.81 करोड़ रुपये जमा किए। 2013 में उन्होंने विजय कृष्ण आचार्य की धूम-3 में अभिनय किया। फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्होंने दर्शकों और आलोचकों दोनों का ध्यान आकर्षित किया।

    Abhishek left his studies midway and entered the world of acting made his own identity in Bollywood
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    आसनसोल रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ‘4 मई के बाद गुंडाराज खत्म’

    April 10, 2026

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद माँ परवीन खान का निधन

    April 9, 2026

    “‘धुरंधर 2’ का महा-धमाका! 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, अब ‘दंगल’ के रिकॉर्ड पर नजर”

    April 8, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026395

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310
    Don't Miss
    Administration

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 20265

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर…

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.