Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    November 3, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Delhi»दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी लौटी जिंदा: नई दुल्हन के उड़े होश
    Delhi

    दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी लौटी जिंदा: नई दुल्हन के उड़े होश

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भिटौली। एक अविश्वसनीय घटना उत्तर प्रदेश के भिटौली में सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी को मृत बताकर दूसरी महिला से शादी कर ली। चार महीने बाद पहली पत्नी अचानक वापस आ गई, जिसे जिंदा देख दूसरी पत्नी के होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस अनोखा मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    बुधवार को दूसरी पत्नी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पीड़ित युवती ने थानाध्यक्ष को आपबीती बताकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित शिकायत करते हुए पीड़िता कुसुम ने बताया कि वह कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की रहने वाली है। बीते माह जून में उसकी शादी महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी दुर्गेश गौड़ के साथ हुई थी।

    आरोप है कि शादी के दौरान उसको यह बताया गया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है, जिसकी एक बच्ची है। उसके बात पर भरोसा कर हमारे घर वालों ने शादी कर दिया। शादी के बाद मैं पति के साथ धर्मपुर में रहने लगी। चार माह बाद अचानक उसकी पहली पत्नी खुशबू आ गई।

    पति ने ही उसे बुलाया और हमें बताया कि यह हमारी पहली पत्नी है। मैंने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने मार पीटकर घर से निकाल दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी है। मजबूरन मैं अपने मायके में रह रही हूं। पति दुर्गेश व उसके स्वजन मुझे रखने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है। दुर्गेश का शांति भंग में चालान किया गया था।

    विवाहिता की साड़ी के फंदे में लटकी मिली लाश

    जिले में एक और हैरान करने वाला सामने आया है। यहां भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा में नव विवाहिता नंदनी चौहान का शव बुधवार दोपहर दो बजे उसके कमरे में साड़ी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी राजू चौहान की बहु नंदनी देवी खाना खाकर दोपहर में अपने कमरे में चली गई और अंदर से कमरा बंद कर ली।

    घटना के समय मृतका के ससुर राजू चौहान घर पर नहीं थे। सास गांव के सिवान में बकरी चराने गई थी। लगभग दोपहर दो बजे मृतका के ससुर घर पर आए, तो उसने अपने छोटे लड़के निखलेश से बहु को जगाने के लिए बोला। लेकिन अंदर से जब दरवाजा नहीं खुला तो संदेह होने पर खिड़की के रास्ते झांक कर देखा तो बहु नंदनी साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली।

    शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मृतका के ससुर ने भिटौली थाने पर दी। नंदनी की शादी इसी वर्ष 11 जुलाई को अखिलेश से हुई थी। पति अखिलेश चौहान घर की आजीविका चलाने के लिए पुणे में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है।

    थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि विवाहिता के पिता पड़रौना थाना के बड़हरागंज निवासी बैजू चौहान ने दहेज उत्पीड़न और गला दबाकर हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

    After the second marriage the first wife returned alive: the new bride was shocked
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    CBSE 12 वीं बोर्ड की कॉपी जांचने में तीन चरण अपनाए गए : डॉ. संजय गुप्ता

    May 19, 2026

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026

    पिता के जाते ही बेटे ने किया खौफनाक कांड, 10 महीने की शादी का दर्दनाक अंत

    April 10, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026398

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    By Chhattisgarh ExpressNovember 3, 202622

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा…

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.