Author: Chhattisgarh Express

MUMBAI. वैसे तो शिल्पा शेट्टी फिटनेस के मामले में सख्त रूटीन फॉलो करती हैं। खूब एक्सरसाइज और बैलेंस्ड डाइट लेती है। लेकिन कभी-कभार वह अपना मनपसंद खाना खाकर मजा भी करती हैं। आज शिल्पा ने अपना एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। शिल्पा का वीडियो रविवार को अपने चीट डे के मौके पर शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लजीज समोसों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अलग-अलग तरह की चटनियों के साथ-साथ जलेबी का भी मजा लेती दिखाई…

Read More

INTERNATIONAL. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतों में लगातार तेजी आ रही है, जिसका सीधा असर श्रीलंका जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ा है। जंग के बीच श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं। लोगों से ईंधन का इस्तेमाल सीमित और बेहद सोच समझकर करने की अपील की गई है। एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक सप्ताह के भीतर…

Read More

UP : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दौज्जा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। करीब 11 साल पहले लापता हुई 80 वर्षीय महिला लीलावती अचानक जिंदा अपने घर लौट आईं। जिन्हें परिवार ने वर्षों पहले मृत मान लिया था और उनका श्राद्ध तक किया जा चुका था, उनकी वापसी ने पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी है। 2015 में हुई थीं लापता जानकारी के अनुसार, लीलावती वर्ष 2015 में अपने खेत की ओर गई थीं, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटीं। उनकी मानसिक स्थिति…

Read More

राजनांदगांव । जिले के सोमनी क्षेत्र अंतर्गत टेडेसरा स्थित आदित्य इंजीनियरिंग फैक्ट्री में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है। यहाँ काम के दौरान क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से 37 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर ऋषि साहू की दर्दनाक मौत हो गई। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, ऋषि साहू फैक्ट्री परिसर में भारी सामान हटाने के कार्य में जुटा था। इसी दौरान क्रेन अचानक असंतुलित होकर पलट गई। ऋषि क्रेन के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित…

Read More

INDIA. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होने वाला है, और टूर्नामेंट से पहले, कई प्रशंसक 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस युवा सुपरस्टार ने 2025 में आईपीएल में धूम मचा दी थी, जब उन्होंने टूर्नामेंट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, भारत अंडर-19 के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए, वैभव एक बार फिर आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो गए हैं, और इस बार उन पर काफी उम्मीदों का बोझ है। इसी संदर्भ…

Read More

DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत की स्थिति की समीक्षा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में पेट्रोल, कच्चा तेल, गैस, बिजली और खाद जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई को बिना किसी रुकावट के जारी रखना है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वह वैश्विक हालातों पर नजर रखते हुए देश…

Read More

https://youtu.be/2wQrUwFGpB8?si=vQ-GgHDWwwLwfw-K मां शाकंभरी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, निकाली गई भव्य कलश यात्रा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला शुरू  भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा/ सर्वमंगला नगर, दुरपा में मरार समाज द्वारा नवनिर्मित मां शाकंभरी मंदिर के भव्य उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस पावन आयोजन के प्रथम दिन शनिवार 21 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समाज की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के बीच पदयात्रा की। यह यात्रा…

Read More

मेष : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना चाहिए। वृष: सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने वाला, ध्यान रखें कि लेन-देन करते समय आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए। मिथुन: व्यापार- कारोबार में लाभ वाला समय, कारोबारी टूरिंग,प्लानिंग, प्रोग्रामिंग के लिए समय बेहतर, इज्जत-मान की प्राप्ति। कर्क: मजबूत सितारा आपको हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, बड़े लोग भी मेहरबान तथा साॅफ्ट रहेंगे। सिंह : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ बेहतरी होगी, शत्रु आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे। कन्या : खान-पान में संभल-संभाल रखें,…

Read More

SPORTS. पाकिस्तान के पूर्व श्वेत-गेंद क्रिकेट के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने हाल ही में टीम से अपने इस्तीफे के बारे में बात की। उन्होंने टीम के भीतर के माहौल को कठिन बताया। उन्होंने कार्य संस्कृति को विषाक्त बताते हुए टीम के भीतर सम्मान और शिष्टाचार की कमी की बात कही। यह दिलचस्प बात है कि गैरी कर्स्टन ने अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान के श्वेत-गेंद क्रिकेट के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि उनका कार्यकाल शुरू हुए महज छह महीने ही बीते थे और उन्होंने एक भी वनडे मैच नहीं खेला था। टॉकस्पोर्ट क्रिकेट को दिए एक साक्षात्कार…

Read More

INTERNATIONAL. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका युद्धविराम में दिलचस्पी नहीं रखता और सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। ब्रिटेन ने अमेरिकी सेना को ईरान से संबंधित हमलों के लिए अपने सैन्य अड्डों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। इस बीच, ईरान के नेता मोजतबा खामेनेई ने पड़ोसी देशों में हमलों के लिए इजरायल पर आरोप लगाया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है। मध्य पूर्व में संघर्ष प्रमुख देशों के कड़े बयानों और नए घटनाक्रमों के साथ और तीव्र होता जा रहा है। अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए तैयार…

Read More