Author: Chhattisgarh Express

अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस News : अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन साडा कॉलोनी जमनीपाली में संपन्न हुआ । समाराेह में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्‍य, जिला जशपुर संगठन प्रभारी भाजपा, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष – अंर्तराष्‍ट्रीय अग्रवाल युवा सम्‍मेलन तथा राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष – अखिल भारतीय मड़वाडी युवा मंच अमर सुल्‍तानिया मुख्‍य अतिथि, खरसिया नगर पालिक परिषद के अध्‍यक्ष कमल गर्ग, अति विशिष्‍ट अतिथि बजरंग लाल अग्रवाल काेरबा अग्रवाल सभा अध्‍यक्ष, अग्रवाल सभा कटघाेरा अध्‍यक्ष पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा कुसमुण्‍डा अध्‍यक्ष…

Read More

‘गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित मुंबई/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: भारतीय सिनेमा और टेलीविजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘गजनी’ में खौफनाक विलेन और ‘लगान’ में ‘देवा’ का यादगार किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का निधन 4 अगस्त 2026 हो गया है। 74 वर्षीय अभिनेता पिछले लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने मंगलवार शाम मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों…

Read More

युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान कोरबा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में आज “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के जेन-जी युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।…

Read More

सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…… देखिए वीडियो कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस News : सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध कनकी धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात से ही कांवड़ियों का जत्था “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ कनकी धाम की ओर रवाना होने लगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा व्यापक…

Read More

कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़/ कोरबा  -जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित मदिरा दुकान (दारू भट्ठी) को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी असंतोष और आक्रोश का माहौल है। शराब दुकान खोले जाने की योजना को निरस्त करने की मांग को लेकर बरबसपुर, भिलाई खुर्द, कर्रानाला और आसपास के ग्रामीणों ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर कड़ी चेतावनी दी है। पूर्व में भी दे चुके हैं शिकायत पत्र ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले 28 जुलाई 2026 को भी उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस संबंध में आपत्ति…

Read More

कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित कोरबा. 31 जुलाई 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में अटल परिसर में स्थापित कांस्य प्रतिमा के मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता  चन्द्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने संचालनालय से आज उनके निलंबन का आदेश जारी किया है। कटघोरा में अटल परिसर में स्थापित भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से संबंधित शिकायतों पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के बिलासपुर क्षेत्रीय…

Read More

नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आमजन, विशेषकर छात्रायें में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के सभागार में नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन कानूनों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के प्रति…

Read More

“माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़.. “नशा मुक्त भारत अभियान”-2026 के तहत् हज़ारों युवा लेंगे “नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत” का संकल्प.. कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं। इस कड़ी में “माय भारत कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 2 अगस्त,2026 रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज…

Read More

तेज रफ्तार और नादानी बनी काल: स्कूटी डिवाइडर से टकराई, 9वीं के छात्र की मौत, दोस्त गंभीर संवाददाता | भरत यादव 7999608199 कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। सुनालिया मोड़ के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 9वीं के 13 वर्षीय छात्र हर्षवर्धन सिंह की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, स्कूटी पर पीछे बैठा उसका 13 वर्षीय साथी वंशु कुमार जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी…

Read More

“पावन माटी कलश यात्रा” का कटघोरा में गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से निकली “पावन माटी कलश यात्रा” अंबिकापुर से प्रस्थान कर कटघोरा पहुंची। सामाजिक समरसता और गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली इस ऐतिहासिक यात्रा का कटघोरा में भव्य स्वागत किया गया। अनु. जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश लहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और पुष्प…

Read More