Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    July 26, 2026

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Sports»स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको
    Sports

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया

    https://chhattisgarhexpress.news/wp-content/uploads/2026/02/video_20260223_213533.mp4

    कोरबा (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज पुनः बालको की टीम के सिर सजा। फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को परास्त कर बालको की टीम ने ट्राफी अपने नाम की। टॉस जीतकर बालको की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बालको की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही। 8 विकेट खोकर शिक्षा विभाग की टीम 100 रन ही बना सकी। बालको की टीम ने 57 रन से फाइनल मुकाबले को जीतकर टाइटल अपने नाम किया।

    मंजय सिंह बने मैन ऑफ द मैच

    बालको की टीम के मंजय सिंह ने 24 गेंद में शानदार 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” के खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम बालको को उपस्थित अतिथियों द्वारा स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम शिक्षा विभाग को स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति ट्रॉफी से नवाजा गया। फाइनल मुकाबले को देखने घंटाघर मैदान में क्रिकेट के प्रेमियों की भारी भीड़ रही। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रेस क्लब सदस्य, पत्रकारबंधु व बड़ी संख्या में गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

    अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए

    कार्यक्रम में ये रहे शामिल

    प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, भाजयुमो महामंत्री व वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, आईपीएस विमल कुमार ठाकुर, बालको जनसंपर्क अधिकारी दीपक बाजपेई, अदानी पावर हेड अतुल गुप्ता की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा और वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर शुक्ला ने विशेष उपस्थिति प्रदान कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

    प्रेस क्लब का आयोजन काबिले तारीफ : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    मुख्य अतिथि की आसंदी से कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब पिछले 22 वर्षों से वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। प्रेस क्लब का यह आयोजन काबिले तारीफ है। नगर निगम आयुक्त श्री पांडेय ने कहा कि प्रशासन सहित विभिन्न विभाग और औद्योगिक उपक्रमों को एक मंच पर लाकर इस तरह का आयोजन करना सराहनीय है। इस आयोजन के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई का पात्र है।

    यह प्रतियोगिता स्वर्गीय मेहता को प्रेस क्लब की सच्ची श्रद्धांजलि : नरेंद्र वागन

    पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. की केशवलाल मेहता की स्मृति में लगातार 22 वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वर्गीय मेहता को प्रेस क्लब परिवार की सच्ची श्रद्धांजलि है। सीईओ श्री नाग ने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकार साथियों द्वारा पत्रकारिता के मूल दायित्व के साथ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है।

    समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
    Balco won the Late Keshav Lal Mehta Memorial Cricket Tournament-2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, हैदराबाद से 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

    April 6, 2026

    LPG Booking : सिलेंडर बुक नहीं हुआ तो घबराने की जरूरत नहीं… अब घर बैठे कर सकते हैं ये काम

    March 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026575

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026378

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    By Chhattisgarh ExpressJuly 26, 20261

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…. कोरबा /…

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.